UP Govt:यूपी की सड़कें होंगी चकाचक, फर्राटा भरेंगे वाहन, योगी सरकार ने जारी किया बजट

UP Govt Khabarwala 24 News Lucknow: उत्तर प्रदेश की योगी सरकार बहुत अधिक क्षतिग्रस्त 6686 सड़कों को एक महीने में ठीक करा दिया जाएगा। सड़क निर्माण कार्य को मंजूरी देते हुए योगी सरकार ने 1327 करोड़ रुपये का बजट जारी कर दिया है। यह सड़कें मात्र एक महीने के अंदर बना दिए जाने का लक्ष्य […]

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

UP Govt Khabarwala 24 News Lucknow: उत्तर प्रदेश की योगी सरकार बहुत अधिक क्षतिग्रस्त 6686 सड़कों को एक महीने में ठीक करा दिया जाएगा। सड़क निर्माण कार्य को मंजूरी देते हुए योगी सरकार ने 1327 करोड़ रुपये का बजट जारी कर दिया है। यह सड़कें मात्र एक महीने के अंदर बना दिए जाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।

सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा दीपावली से पहले सभी सड़कों को दुरुस्त कर देने के आदेश के बाद लोक निर्माण विभाग के अफसर एक्शन मोड में आ गए हैं। शुक्रवार को एक दिन में सड़कों की विशेष मरम्मत के कार्य को स्वीकृत करने का रिकार्ड बनाया। लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों के अनुसार विशेष मरम्मत में ली गई इन सड़कों की लंबाई करीब 8000 किमी होगी। जो सड़कें विशेष मरम्मत में ली गई हैं उनका मौके से दो बार परीक्षण किया जा चुका है। बताया गया कि सड़कों की विशेष मरम्मत के जो कार्य स्वीकृत किए गए हैं उनका टेंडर आगामी 15 में पूरा होने के साथ ही काम एक माह के अंदर पूरा करने का निर्देश दिया गया है।

विशेष मरम्मत में कौन सी सड़क होती हैं शामिल

आपको बता दें कि विशेष मरम्मत में वह सड़कें शामिल की जाती हैं जिन्हें सामान्य मरम्मत से ठीक नहीं किया जा सकता है। बहुत खराब हो चुकी सड़कों को ही इस श्रेणी में शामिल किया जाता है। इन सड़कों की मरम्मत में जहां जरूरत होती है नये सिरे से गिट्टी डाला जाता है और फिर नया लेयर डालते हुए सड़क को समतल किया जाता है।

Up govt:यूपी की सड़कें होंगी चकाचक, फर्राटा भरेंगे वाहन, योगी सरकार ने जारी किया बजट Up govt:यूपी की सड़कें होंगी चकाचक, फर्राटा भरेंगे वाहन, योगी सरकार ने जारी किया बजट Up govt:यूपी की सड़कें होंगी चकाचक, फर्राटा भरेंगे वाहन, योगी सरकार ने जारी किया बजट Up govt:यूपी की सड़कें होंगी चकाचक, फर्राटा भरेंगे वाहन, योगी सरकार ने जारी किया बजट Up govt:यूपी की सड़कें होंगी चकाचक, फर्राटा भरेंगे वाहन, योगी सरकार ने जारी किया बजट Up govt:यूपी की सड़कें होंगी चकाचक, फर्राटा भरेंगे वाहन, योगी सरकार ने जारी किया बजट Up govt:यूपी की सड़कें होंगी चकाचक, फर्राटा भरेंगे वाहन, योगी सरकार ने जारी किया बजट Up govt:यूपी की सड़कें होंगी चकाचक, फर्राटा भरेंगे वाहन, योगी सरकार ने जारी किया बजट

spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

Related News

Breaking News