BJP विधायक की शादी का विधानसभा कैंटीन में हुआ रिसेप्शन, CM योगी दिया तोहफा

BJP Khabarwala 24 News Lucknow: उत्तर प्रदेश विधानसभा का सदन सत्ता पक्ष व विपक्ष के बीच हंगामा और जोरदार बहस का गवाह बनता रहता है। पहली बार वहां की कैंटीन बेहद अलग तरह के समारोह का आयोजन हुआ। कैंटीन का नजारा बिल्कुल बदला बदला दिखाई दिया। यहां भाजपा विधायक राजीव तरारा की शादी का रिसेप्शन […]

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

BJP Khabarwala 24 News Lucknow: उत्तर प्रदेश विधानसभा का सदन सत्ता पक्ष व विपक्ष के बीच हंगामा और जोरदार बहस का गवाह बनता रहता है। पहली बार वहां की कैंटीन बेहद अलग तरह के समारोह का आयोजन हुआ। कैंटीन का नजारा बिल्कुल बदला बदला दिखाई दिया। यहां भाजपा विधायक राजीव तरारा की शादी का रिसेप्शन आयोजित किया गया। समारोह के जश्न में भाजपा, सपा व अन्य दलों के विधायक बड़े उत्साह से शामिल हुए। खुद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वहां पहुंच कर नवदम्पति को आशीर्वाद दिया। साथ ही उन्हें उपहार स्वरूप ओडीओपी गिफ्ट देना नहीं भूले।

विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना, विधान परिषद सभापति मानवेंद्र सिंह, उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, व बृजेश पाठक पहुंचे। सबने उन्हें बधाई व शुभकामनाएं दीं। राजीव तरारा ने खुद सभी विधायकों के लिए भोज का आयोजन किया था। उन्होंने मंगलवार को सदन में सभी सदस्यों को इसके लिए आमंत्रित किया। स्वागत समारोह के लिए कैंटीन को फूलों व गुब्बारों से सजाया गया था।

विधानसभा अध्यक्ष की अनुमति से हुए इस प्रीतिभोज में सत्तापक्ष व विपक्ष सभी सदस्य नवदम्पति को आशीर्वाद देने पहुंचे और कई उन्हें उपहार भी भेंट किए। राजीव तरारा अमरोहा की धनौरा सीट से विधायक हैं। वह दूसरी बार विधायक बने हैं। राजीव तरारा का विवाह उत्तराखंड के रामनगर में पिछले दिनों हुआ था।

सतीश महाना ने विधायकों के जन्मदिवस पर बधाई देने की परंपरा शुरू की है। अब पहली बार किसी विधायक की शादी का स्वागत समारोह विधानसभा कैंटीन में हुआ और इतने सारे विधायक एक साथ वहां पहुंचे। सभी ने शादी की दावत में परोसे गए स्वादिष्ट व्यंजन का आनंद लिया। इस नई परंपरा की सभी ने सराहाना की।

Bjp विधायक की शादी का विधानसभा कैंटीन में हुआ रिसेप्शन, cm योगी दिया तोहफा Bjp विधायक की शादी का विधानसभा कैंटीन में हुआ रिसेप्शन, cm योगी दिया तोहफा Bjp विधायक की शादी का विधानसभा कैंटीन में हुआ रिसेप्शन, cm योगी दिया तोहफा Bjp विधायक की शादी का विधानसभा कैंटीन में हुआ रिसेप्शन, cm योगी दिया तोहफा Bjp विधायक की शादी का विधानसभा कैंटीन में हुआ रिसेप्शन, cm योगी दिया तोहफा

spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related News

Breaking News