Lucknow News लखनऊ में नए साल पर खूनी खेल, परिवार के पांच लोगो की हत्या, आरोपी युवक गिरफ्तार

Khabarwala 24 News Lucknow : Lucknow News यूपी की राजधानी लखनऊ में नए साल पर खूनी खेल खेला गया। लखनऊ के एक होटल में परिवार के पांच लोगों की हत्या हो गई। हत्या करने वाला परिवार का ही शख्स है। एक 24 साल के युवक ने अपनी मां और चार बहनों को बेरहमी से मार […]

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now
-Advertisement-

Khabarwala 24 News Lucknow : Lucknow News यूपी की राजधानी लखनऊ में नए साल पर खूनी खेल खेला गया। लखनऊ के एक होटल में परिवार के पांच लोगों की हत्या हो गई। हत्या करने वाला परिवार का ही शख्स है। एक 24 साल के युवक ने अपनी मां और चार बहनों को बेरहमी से मार डाला। नए साल पर हुई दिल दहलाने वाली वारदात से हर कोई सकते में हैं।

सुबह-सुबह मिली पांच हत्याओं की खबर से पुलिस में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची है। पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस आरोपी युवक से पूछताछ कर रही है। आरोपी ने हत्याकांड को अंजाम देने के बाद एक वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट किया। इस वीडियो में आरोपी हत्या करने की वजह बता रहा है।

होटल में बेटे ने खेला खूनी खेल (Lucknow News)

शुरुआती जानकारी में सामने आया है कि ये परिवार आगरा जिले के कुबेरपुर का रहने वाला है। आगरा के टेड़ी बगिया क्षेत्र के इस्लाम नगर के रहने वाले 24 साल के अरशद ने यह खूनी खेल खेला। सनसनीखेज हत्याकांड में हैरान करने वाली बात ये है कि चार बेटियों में से दो नाबालिग हैं। जबकि, दो की उम्र 18 और 19साल है। लखनऊ के होटल शरनजीत में इन पांच हत्याओं से पूरे शहर में सनसनी फैल गई।

मौके पर पहुंची पुलिस (Lucknow News)

बताया गया है कि अरशद अपने पिता, मां आस्मा और चार बहन आलिया (9), अल्शिया (19), अक्सा (16) और रहमीन (18) के साथ लखनऊ के नाका थाना इलाके के होटल शरनजीत में रुका हुआ था। अरशद ने देर रात में पारिवारिक विवाद में सामूहिक हत्याकांड को अंजाम दिया। पिता कहां है, उसकी जानकारी अभी नहीं मिली है। वहीं इस हत्याकांड की जानकारी मिलने के बाद अरशद के घर पर लोगों की भीड़ जुट गई। पुलिस भी पहुंची है।

आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार (Lucknow News)

हत्या के बाद आरोपी ने एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर डाला। इसमें उसने कहा है कि मैंने अपने हाथों से मां और बहन को मारा है। इसके जिम्मेदार बस्ती वाले हैं। हमारा घर इन लोगों ने छीनने के लिए न जाने कितने-कितने जुल्म किए। हमने आवाज उठाई तो हमारी किसी ने नहीं सुनी। 10-15 दिन हो गए, सर्दी में भटकते हुए। पूरी बस्ती इन हत्याओं की जिम्मेदार है। आगरा के इस परिवार की इस तरह हुई हत्या से इस्लाम नगर में नव वर्ष का जश्न भी फीका पड़ गया है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

पड़ोसी दुकानदार से हुआ था झगड़ा (Lucknow News)

पुलिस की पूछताछ में उसने हत्या करने की बात कबूल कर ली है। उसने पुलिस को बताया कि उसका परिवार से किसी बात को लेकर विवाद था, इसी वजह से उसने मां और चार बहनों की हत्या की। लखनऊ के होटल में अपनी मां और चार बहनों की हत्या करने वाला अरशद बहुत ही गुस्सेल है। पड़ोसियों ने बताया कि कुछ दिन पूर्व ही पड़ोसी दुकानदार से उसका झगड़ा हुआ। जिसके बाद अरशद ने छत से खड़े होकर उस पर पथराव कर दिया। मोहल्ले के लोग उससे दूर ही रहते थे।

घर से 12 दिन पहले गया था परिवार (Lucknow News)

पड़ोसियों के अनुसार अरशद दिल्ली वाले के नाम से मशहूर है। उसकी बहन और मां भी किसी से मतलब नहीं रखती थीं। बताया जा रहा है कि यह परिवार 12 दिन पहले घर से गया था। दो-दो महीने के लिए पूरा परिवार कहीं भी गायब हो जाता था। वैसे अरशद के काम के बारे में किसी को भी स्पष्ट पता नहीं है, लेकिन वो शुरूआत में फेरी लगाने का काम करता था।

उसके बाद में उसने वो काम भी छोड़ दिया। अरशद के बारे में चर्चा तो ये भी है कि पूर्व में उसने अपनी एक बेटी को मार डाला था। उसकी पत्नी कहां गई, किसी को जानकारी नहीं है। मोहल्ले के लोग भी उसके अजीबो गरीब व्यवहार के चलते उससे कम ही बातचीत करते थे।

खुद में मगन रहता था (Lucknow News)

पड़ोस के लोगों ने बताया कि अरशद खुद में ही मगन रहता है। इस्लाम नगर में वो काफी समय से रहता आ रहा है, लेकिन उसकी दोस्ती किसी से भी नहीं थी और ना ही वो किसी के साथ उठता बैठता था। सामान खरीदने के लिए कभी घर से निकला तो ठीक, बाकी समय वो किसी को दिखाई भी नहीं देता था।

मामले की जांच में जुटी पुलिस (Lucknow News)

घटना की सूचना मिलने पर पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। पूछताछ की जा रही है कि उसने ऐसा कदम क्यों उठाया? फील्ड यूनिट को बुलाकर साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। मामले में विस्तृत जांच एवं अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Ad--
Ad–

Add
Add

Add-
Add-

Add--
Add–

Add
Add

Add
Add

spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related News

Breaking News