IAS Transfer उत्तर प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, कई IAS अफसरों के तबादले, ऋषिकेश भास्कर यशोद बने मेरठ के मंडलायुक्त

Khabarwala 24 News Lucknow: IAS Transfer उत्तर प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल हुआ है। यूपी के कई IAS अफसरों के तबादले हुए हैं। उत्तर प्रदेश सरकार ने इस संबंध में आदेश जारी किए हैं। विशाख जी को लखनऊ का नया जिलाधिकारी बनाया गया है। इससे पहले वो अलीगढ़ के डीएम थे। इनका भी हुआ तबादला […]

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Khabarwala 24 News Lucknow: IAS Transfer उत्तर प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल हुआ है। यूपी के कई IAS अफसरों के तबादले हुए हैं। उत्तर प्रदेश सरकार ने इस संबंध में आदेश जारी किए हैं। विशाख जी को लखनऊ का नया जिलाधिकारी बनाया गया है। इससे पहले वो अलीगढ़ के डीएम थे।

इनका भी हुआ तबादला (IAS Transfer)

इसके अलावा सेल्वा कुमारी जे. को सचिव, नियोजन एवं महानिदेशक अर्थ एवं संख्या बनाया गया है। वहीं नरेंद्र प्रसाद पाण्डेय को राजस्व परिषद का सदस्य बनाया गया है। रितु महेश्वरी को सचिव, चिकित्सा, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग की जिम्मेदारी दी गई है।

सूर्यपाल गंगवार बने मुख्यमंत्री के सचिव (IAS Transfer)

ऋषिकेश भास्कर यशोद मंडलायुक्त मेरठ बनाए गए हैं। शैलेंद्र कुमार को मंडलायुक्त आगरा बनाया गया है। चंद्र प्रकाश सिंह को मथुरा का जिलाधिकारी बनाया गया है। श्रुति को बुलंदशहर का जिलाधिकारी बनाया गया है। चैत्रा वी. को महानिदेशक, युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल की जिम्मेदारी दी गई है। संगीता सिंह को मंडलायुक्त अलीगढ़, अर्चना वर्मा को मुख्य कार्यपालक अधिकारी, राष्ट्रीय स्वास्थ्य बीमा योजना, डीएम लखनऊ रहे सूर्यपाल गंगवार को सचिव मुख्यमंत्री, विशाख जी. को लखनऊ का डीएम बनाया गया है। संजीव रंजन को डीएम अलीगढ़ और शिव सहाय अवस्थी को डीएम प्रतापगढ़ बनाया गया है।

तेंद्र प्रताप सिंह बने कानपुर के नए डीएम (IAS Transfer)

अंकित कुमार अग्रवाल निदेशक अल्पसंख्यक कल्याण, जसजीत कौर जिलाधिकारी बिजनौर, राकेश कुमार सिंह सचिव मुख्यमंत्री, जितेंद्र प्रताप सिंह जिलाधिकारी कानपुर, अस्मिता लाल जिलाधिकारी बागपत, नगेंद्र प्रताप अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी यमुना एक्सप्रेस-वे औद्योगिक विकास प्राधिकरण, जे. रीभा जिलाधिकारी बांदा, इंद्र विक्रम सिंह सचिव कृषि, कृषि विपणन और कृषि विदेश व्यापार एवं निर्यात प्रोत्साहन विभाग बनाए गए हैं।

दीपक मीणा बने गाजियाबाद के डीएम (IAS Transfer)

इसके अलावा दीपक मीणा को जिलाधिकारी गाजियाबाद, विजय कुमार सिंह को जिलाधिकारी मेरठ, आशुतोष कुमार द्विवेदी को जिलाधिकारी फर्रुखाबाद, सत्येंद्र कुमार को विशेष सचिव मुख्यमंत्री, शशांक त्रिपाठी को डीएम बाराबंकी, कृतिका ज्योत्सना को विशेष सचिव राजस्व विभाग, कुमार हर्ष को डीएम सुल्तानपुर बनाया गया है. इशान प्रताप सिंह को सचिव मुख्यमंत्री के साथ-साथ विशेष सचिव नागरिक उड्डयन विभाग का भी चार्ज दिया गया है।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

Related News

Breaking News