Roadways Bus रोडवेज डिपो को मिली छह नई बस, यात्रियों का सफर होगा आसान

Khabarwala 24 News Hapur: Roadways Bus बसों की किल्लत से जूझ रहे हापुड़ रोडवेज डिपो को परिवहन निगम से छह नई बसों की सौगात मिली है। विभिन्न मार्गों पर बसों की संख्या बढऩे से यात्रियों को राहत मिलेगी और आय में भी बढ़ोत्तरी होगी। इन मार्गों पर होता है बसों का संचालन (Roadways Bus) हापुड़ […]

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Khabarwala 24 News Hapur: Roadways Bus बसों की किल्लत से जूझ रहे हापुड़ रोडवेज डिपो को परिवहन निगम से छह नई बसों की सौगात मिली है। विभिन्न मार्गों पर बसों की संख्या बढऩे से यात्रियों को राहत मिलेगी और आय में भी बढ़ोत्तरी होगी।

इन मार्गों पर होता है बसों का संचालन (Roadways Bus)

हापुड़ रोडवेज डिपो द्वारा लखनऊ, सीतापुर, बरेली, दिल्ली, किठौर, मोदीनगर सहित विभिन्न मार्गों पर 118 अनुबंधित व निगम की बसों का संचालन किया जाता है। लोकल मार्ग पर प्रत्येक 15 मिनट में बस मिल जाती है, लेकिन दिल्ली नोएडा मार्ग पर यात्रियों की संख्या अधिक होने से बसों की किल्लत से जूझना पड़ता है। लंबे मार्गों पर कौशांबी डिपो से हापुड़ डिपो की बसों का संचालन किया जाता है। पिछले माह शासन से दस बसों की मांग की गई थी, जिसमें से चार बस डिपो को तभी उपलब्ध करा दी गई। शेष छह बस भी रविवार को डिपो पहुंच गई है और संचालन भी शुरू कर दिया गया है। जिसके बाद डिपो में बसों की संख्या बढक़र 124 पहुंच गया है। हालांकि अभी इन बसों का रुट निर्धारित नहीं हुआ है, यात्रियों की संख्या के अनुसार रुट पर बस संचलित हो रही है।

क्या कहते हैं एआरएम (Roadways Bus)

सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक रणजीत सिंह का कहना है कि छह नई बसें डिपो के बेढ़े में शामिल हो गई है। तीन बसों का संचालन कोटद्वार, दो बसों को हल्द्वानी और एक बस का संचालन टनकपुर मार्ग पर किया जाएगा। जिससे यात्रियों को राहत मिलने के साथ ही डिपो की आय भी बढ़ेगी।

Roadways bus रोडवेज डिपो को मिली छह नई बस, यात्रियों का सफर होगा आसान Roadways bus रोडवेज डिपो को मिली छह नई बस, यात्रियों का सफर होगा आसान Roadways bus रोडवेज डिपो को मिली छह नई बस, यात्रियों का सफर होगा आसान Roadways bus रोडवेज डिपो को मिली छह नई बस, यात्रियों का सफर होगा आसान Roadways bus रोडवेज डिपो को मिली छह नई बस, यात्रियों का सफर होगा आसान Roadways bus रोडवेज डिपो को मिली छह नई बस, यात्रियों का सफर होगा आसान

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

Related News

Breaking News