Railway News रेलवे ट्रैक के दोनों तरफ होगी बाउंड्री, आवारा पशुओं को रोकने के लिए तैयार किया प्लान

Khabarwala 24 News Hapur: Railway News रेलवे ट्रैक पर आवारा पशुओं के आवागमन और लोगों की लापरवाही के कारण ट्रेन हादसों को रोकने के लिए प्लान बनाया गया है। रेलवे विभाग द्वारा शहर की आबादी के बीच रेलवे लाइन किनारे दीवार का निर्माण कराया जाएगा। यह दीवार चमरी फाटक से बाबूगढ़ की ओर करीब 3.75 […]

spot_img
spot_img
-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Khabarwala 24 News Hapur: Railway News रेलवे ट्रैक पर आवारा पशुओं के आवागमन और लोगों की लापरवाही के कारण ट्रेन हादसों को रोकने के लिए प्लान बनाया गया है। रेलवे विभाग द्वारा शहर की आबादी के बीच रेलवे लाइन किनारे दीवार का निर्माण कराया जाएगा।

यह दीवार चमरी फाटक से बाबूगढ़ की ओर करीब 3.75 किलोमीटर लंबी होगी। इस आरसीसी दीवार के निर्माण में ढाई करोड़ रुपए खर्च होंगे।

हादसे रुकेंगे (Railway News)

बता दें कि पटरियों के आसपास बैरिकेडिंग की व्यवस्था नहीं होने के कारण आवारा पशु पटरी पर आ जाते हैं। इनमें हर समय रेल हादसे का डर बना रहता है और इस समस्या से निजात पाने के लिए रेलवे विभाग अब जिन स्थानों पर ज्यादा हादसे होते हैं, वहां पर दीवार का निर्माण करा रहा है। ट्रेनों की रफ्तार बढ़ाने के लिए रेलवे लाइनों पर मरम्मत कार्य किए जा रहे हैं और रेलवे फाटकों को खत्म कर उनके स्थान पर अंडरपास बनाए जाने का कार्य किया जा रहा है।

जनपद में चल रहा तीन अंडरपास का निर्माण (Railway News)

जनपद में भी फिलहाल तीन रेलवे अंडरपास पर निर्माण कार्य चल रहा है और अन्य तीन अंडरपास निर्माण को मंजूरी मिल चुकी है। लोगों की लापरवाही के साथ रेलवे लाइन पर बेसहारा पशुओं के आवागमन से भी ट्रेनों की रफ्तार पर ब्रेक लगता है। कई बार रेलवे लाइन पर पशु ट्रेन की चपेट में भी आ चुके हैं, जिससे ट्रेनों का संचालन भी प्रभावित हुआ था।रेलवे लाइन पर यात्रियों और बेसहारा पशुओं के आवागमन के रोकने के लिए अब रेलवे लाइनों के दोनों किनारे दीवार बनाने का कार्य शुरू किया जाएगा।

मंजूरी मिलने का इंतजार

रेलवे कार्य निरीक्षक वीके त्यागी का कहना है कि रेलवे मुख्यालय को रेलवे लाइनें के किनारे दीवार बनाने का प्रस्ताव भेजा। मंजूरी मिलने के बाद इसे जल्द ही कार्य शुरू करा दिया जायेगा।

Railway news रेलवे ट्रैक के दोनों तरफ होगी बाउंड्री, आवारा पशुओं को रोकने के लिए तैयार किया प्लान Railway news रेलवे ट्रैक के दोनों तरफ होगी बाउंड्री, आवारा पशुओं को रोकने के लिए तैयार किया प्लान Railway news रेलवे ट्रैक के दोनों तरफ होगी बाउंड्री, आवारा पशुओं को रोकने के लिए तैयार किया प्लान

spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

Related News

Breaking News