HPDA की बड़ी कार्रवाई: गढ़मुक्तेश्वर में अवैध प्लाटिंग पर चला प्राधिकरण का बुलडोजर

HPDA kharwala24 News Hapur : HPDA हापुड़ पिलखुवा विकास प्राधिकरण की टीम ने गढ़मुक्तेश्वर विकास क्षेत्र में करीब 81000 वर्ग मीटर भूमि पर की जा रही अवैध प्लाटिंग को ध्वस्त कर दिया। प्राधिकरण की टीम ने कुल नौ मामलों में कार्रवाई की है। हापुड़ पिलखुवा विकास प्राधिकरण की इस कार्रवाई से अवैध निर्माण करने वालों […]

spot_img
spot_img
-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

HPDA kharwala24 News Hapur : HPDA हापुड़ पिलखुवा विकास प्राधिकरण की टीम ने गढ़मुक्तेश्वर विकास क्षेत्र में करीब 81000 वर्ग मीटर भूमि पर की जा रही अवैध प्लाटिंग को ध्वस्त कर दिया। प्राधिकरण की टीम ने कुल नौ मामलों में कार्रवाई की है। हापुड़ पिलखुवा विकास प्राधिकरण की इस कार्रवाई से अवैध निर्माण करने वालों में अफरा तफरी मची हुई है।

क्या है मामला

जिलाधिकारी / उपाध्यक्ष महोदया, हापुड पिलखुवा विकास प्राधिकरण(HPDA) द्वारा अवैध निर्माण/अवैध प्लाटिंग के विरुद्ध सख्त कार्यवाही किये जाने के निर्देशों के अनुपालन में बृहस्पतिवार को गढ़मुक्तेश्वर विकास क्षेत्र में श्री प्रदीप कुमार सिंह, सचिव / सक्षम अधिकारी एच.पी.डी.ए के दिशा निर्देशन में पुलिस बल के सहयोग से नौ प्रकरणो में ध्वस्तीकरण कार्यवाही की गई।

Hpda की बड़ी कार्रवाई: गढ़मुक्तेश्वर में अवैध प्लाटिंग पर चला प्राधिकरण का बुलडोजर

HPDA ने इन प्लाटिंग को किया गया ध्वस्त :

शेरा कृष्णावाली में मोहम्मद खालिद की 10 हजार वर्ग मीटर अवैध प्लाटिंग, अठसैनी में डा.अफसार अली की 10 हजार वर्ग मीटर अवैध प्लाटिंग, जमीदारान मुसलमानान पूर्व गढ़ खादर में बोबी की तीन हजार वर्ग मीटर अवैध प्लाटिंग, गढ़ खादर अल्लाबक्शपुर रोड, महमई(माता) के सामने मोहम्मद रहीम, ईश्वर त्यागी, की सात हजार वर्ग मीटर अवैध प्लाटिंग, एनएच नौ ग्राम अठसैनी में राजकुमार भाटी, इसरत अली, फराहिम आदि की 8500 वर्ग मीटर अवैध प्लाटिंग, नहर बाई कालोनी के बराबर में मेरठ रोड पर सुरेंद्र कुमार की 6500 वर्ग मीटर अवैध प्लाटिंग, ग्राम बदरखा ली-ग्रांड होटल के बराबर में दिनेश, मांगे राम की 10 हजार वर्ग मीटर अवैध प्लाटिंग, गढ़ बांगर मीरा रेती, अल्लाबक्शपुर रोड पर कुंवरसिंह जयप्रदीप सिंह की 6 हजार वर्ग मीटर अवैध प्लाटिंग, ग्राम गढ़बांगर मेरठ रोड पर सुरेंद्र कुमार गुप्ता, अरुण कुमार रस्तोगी की 20 हजार वर्ग मीटर अवैध प्लाटिंग में ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की है।

अभियान में यह रहे मौजूद :

इस अभियान में प्रभारी प्रवर्तन प्रवीण गुप्ता, अवर अभियन्ता सुभाष चंद चौबे, मोहम्मद हारून व प्राधिकरण का सचल दस्ता सम्मिलित थे।

सचिव ने दी चेतावनी :

हापुड पिलखुवा विकास प्राधिकरण HPDA के सचिव द्वारा अवैध निर्माणकर्ताओं को पुनः चेतावनी दी है कि वह अवैध कालोनी / विकास / निर्माण को तत्काल रोककर प्राधिकरण से मानचित्र स्वीकृत कराकर ही विकास / निर्माण करें, अन्यथा प्राधिकरण द्वारा ध्वस्तीकरण व सीलिंग की कार्यवाही करने के साथ-साथ ऐसे अवैध निर्माणकर्ताओं के विरूद्ध कठोर कानूनी कार्यवाही की जाएगी।

Hpda की बड़ी कार्रवाई: गढ़मुक्तेश्वर में अवैध प्लाटिंग पर चला प्राधिकरण का बुलडोजर Hpda की बड़ी कार्रवाई: गढ़मुक्तेश्वर में अवैध प्लाटिंग पर चला प्राधिकरण का बुलडोजर

Add1
Add1

Hpda की बड़ी कार्रवाई: गढ़मुक्तेश्वर में अवैध प्लाटिंग पर चला प्राधिकरण का बुलडोजर Hpda की बड़ी कार्रवाई: गढ़मुक्तेश्वर में अवैध प्लाटिंग पर चला प्राधिकरण का बुलडोजर Hpda की बड़ी कार्रवाई: गढ़मुक्तेश्वर में अवैध प्लाटिंग पर चला प्राधिकरण का बुलडोजर Hpda की बड़ी कार्रवाई: गढ़मुक्तेश्वर में अवैध प्लाटिंग पर चला प्राधिकरण का बुलडोजर

spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

Related News

Breaking News