HPDA मास्टर प्लान 2031 पर नए वर्ष में लग सकती है मोहर

Khabarwala 24 News Hapur: HPDA हापुड़ पिलखुवा विकास प्राधिकरण की महायोजना 2031 की सौगात जनवरी माह की शुरूआत में मिलने की उम्मीद है। शासन से फाइल मुख्यमंत्री कार्यालय पहुंच गई है। जल्द ही प्राधिकरण के अधिकारियों को महायोजना के प्रस्तुतिकरण के लिए तिथि निर्धारित कर दी जाएगी। जिसके बाद इसे जिले में लागू करने का […]

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Khabarwala 24 News Hapur: HPDA हापुड़ पिलखुवा विकास प्राधिकरण की महायोजना 2031 की सौगात जनवरी माह की शुरूआत में मिलने की उम्मीद है। शासन से फाइल मुख्यमंत्री कार्यालय पहुंच गई है। जल्द ही प्राधिकरण के अधिकारियों को महायोजना के प्रस्तुतिकरण के लिए तिथि निर्धारित कर दी जाएगी। जिसके बाद इसे जिले में लागू करने का रास्ता साफ हो जाएगा। इसके लिए प्राधिकरण के अधिकारियों ने पूरी तैयारी कर ली है।

18 साल पहले लागू हुई थी महायोजना (HPDA)

दिल्ली एनसीआर के साथ जनपद हापुड़ में विकास की रफ्तार जरूर बढ़ी है, लेकिन जिले का असली विकास महायोजना 2031 के लागू होने पर टिका है। इस महायोजना पर सभी की नजर है। 18 साल पहले वर्ष 2005 में हापुड़ के लिए महायोजना लागू हुई थी, जिसके आधार पर अब तक कार्य हुए हैं। एचपीडीए ने हापुड़ और पिलखुवा को विकसित करने के लिए महायोजना 2031 तैयार की थी। जिस पर सैकड़ों आपत्तियां आई। इनमें आवासीय, ग्रीन बेल्ट, औद्योगिक समेत अन्य कई तरह की आपत्तियां योजना में रोड़ा बने रही थी।

HPDA के अधिकारियों को देना है प्रस्तुतिकरण

अगर सब कुछ सही रहा तो जल्द मुख्यमंत्री कार्यालय में योजना का प्रस्तुतिकरण देंगे। मेरठ जिले को इसकी तिथि मिल चुकी है, अब जल्द ही हापुड़ को तिथि मिलनी बाकी है। जनवरी के पहले सप्ताह में ही तिथि मिलने की उम्मीद है।

विकास का जिले में दौड़ेगा पहिया (HPDA)

हापुड़ पिलखुवा विकास प्राधिकरण का दायरा बढ़ने के साथ औद्योगिक क्षेत्र में भी विकास होगा। लंबे समय से अटकी ट्रांसपोर्टनगर योजना भी विकसित होगी और निवेशकों का रुझान यहां बढ़ेगा। महायोजना के तहत आवासीय योजनाओं के लिए भी जमीन चिन्हित की गई है। फ्लैट कल्चर के साथ भूखंडों की बिक्री पर फोकस किया जा सकता है, जिसका लोगों को लाभ मिलेगा और प्रमाणित आवासीय कॉलोनियों में घर बनाने का सपना साकार होगा। कुल मिलाकर मास्टर प्लान 2031 में ऐसी योजनाएं भी शामिल हैं जिनसे रोजगार को बढ़ावा मिलेगा।

क्या कहते हैं अफसर

शासन में फाइल लंबित होने के बाद अब इस पर अंतिम मुहर लगनी बाकी है। शासकीय समिति की बैठक के बाद फाइल मुख्यमंत्री कार्यालय पहुंच गई है। जनवरी माह में ही महायोजना 2031 लागू होने की पूरी संभावना है। नितिन गौड़, उपाध्यक्ष, एचपीडीए।

Hpda मास्टर प्लान 2031 पर नए वर्ष में लग सकती है मोहर Hpda मास्टर प्लान 2031 पर नए वर्ष में लग सकती है मोहर Hpda मास्टर प्लान 2031 पर नए वर्ष में लग सकती है मोहर Hpda मास्टर प्लान 2031 पर नए वर्ष में लग सकती है मोहर Hpda मास्टर प्लान 2031 पर नए वर्ष में लग सकती है मोहर Hpda मास्टर प्लान 2031 पर नए वर्ष में लग सकती है मोहर

Add
Add

Hpda मास्टर प्लान 2031 पर नए वर्ष में लग सकती है मोहर Hpda मास्टर प्लान 2031 पर नए वर्ष में लग सकती है मोहर Hpda मास्टर प्लान 2031 पर नए वर्ष में लग सकती है मोहर Hpda मास्टर प्लान 2031 पर नए वर्ष में लग सकती है मोहर Hpda मास्टर प्लान 2031 पर नए वर्ष में लग सकती है मोहर Hpda मास्टर प्लान 2031 पर नए वर्ष में लग सकती है मोहर Hpda मास्टर प्लान 2031 पर नए वर्ष में लग सकती है मोहर Hpda मास्टर प्लान 2031 पर नए वर्ष में लग सकती है मोहर Hpda मास्टर प्लान 2031 पर नए वर्ष में लग सकती है मोहर Hpda मास्टर प्लान 2031 पर नए वर्ष में लग सकती है मोहर Hpda मास्टर प्लान 2031 पर नए वर्ष में लग सकती है मोहर

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

Related News

Breaking News