Hapur अलकनंदा नदी में गिरे मलकपुर निवासी समेत दो युवक, एक युवक का मिला शव, दूसरे की तलाश जारी

Khabarwala 24 News Hapur: केदारनाथ व बद्रीनाथ के दर्शन कर वापस लौटते समय चमोली बद्रीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित गांव छिनका के पास थाना हापुड़ देहात क्षेत्र के गांव मलकपुर निवासी तहेरे व चचेरे श्रद्धालु भाईयों की बाइक हिमस्खलन की चपेट में आ गई। इस हादसे में दोनों अलकनंदा नदी में गिर गए। पुलिस ने गोताखोरों […]

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Khabarwala 24 News Hapur: केदारनाथ व बद्रीनाथ के दर्शन कर वापस लौटते समय चमोली बद्रीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित गांव छिनका के पास थाना हापुड़ देहात क्षेत्र के गांव मलकपुर निवासी तहेरे व चचेरे श्रद्धालु भाईयों की बाइक हिमस्खलन की चपेट में आ गई। इस हादसे में दोनों अलकनंदा नदी में गिर गए। पुलिस ने गोताखोरों के माध्यम से एक युवक शव बरामद कर लिया है। जबकि तहेरे भाई की तलाश की जा रही है। वहीं हादसे को लेकर परिजन परेशान हैं।

क्या है पूरा मामला (Hapur)

जानकारी के अनुसार हापुड़ देहात थाना क्षेत्र के गांव मलकपुर निवासी अतुल सैनी 28 अगस्त को वह अपने छोटे भाई विपिन के साथ बद्रीनाथ व केदारनाथ के दर्शन करने के लिए बाइक पर सवार होकर गए थे। उनके साथ मूल से रूप से मलकपुर निवासी और हाल मेरठ के कस्बा लावड़ निवासी राजू सैनी व मेरठ के ही गांव मुरलीपुर निवासी मौसेरा भाई केशव सैनी भी दूसरी बाइक से रवाना हुए थे। बताया गया कि दर्शन करने के बाद दो अगस्त की शाम अतुल और केशव एक बाइक पर जबकि उसका भाई विपिन व चचेरा भाई राजू दूसरी बाइक से वापस लौट रहे थे।

Hapur अलकनंदा नदी में गिरे मलकपुर निवासी समेत दो युवक, एक युवक का मिला शव, दूसरे की तलाश जारी

बाइक से टकराए पत्थर 

बताया गया कि जैसे ही उनकी बाइक चमोली के गांव छिमका के पास पहुंची तो उसकी बाइक विपिन व राजू वाली बाइक से करीब 50 मीटर दूरी पर आगे चल रही थी। इस दौरान यहां हुए हिमस्खलन के दौरान कुछ पत्थर तेजी से गिरे और विपिन व राजू की बाइक से टकरा गए और दोनों उछलकर अलकनंदा नदी में गिर गए। हादसे की सूचना पीड़ितों ने तुरंत स्थानीय पुलिस को दी। पुलिस ने गोताखोरों के माध्यम से दोनों की तलाश तेज की। गोताखोरों ने कुछ दूरी पर जाकर राजू का शव बरामद कर लिया। जबकि अभी तक विपिन का कोई सुराग नहीं लगा है। अतुल ने हादसे की सूचना परिजन को दी।

गोताखोरों के साथ तलाश में जटी पुलिस (Hapur)

सूचना पर परिजन चमोली गांव के छिनका गांव पहुंचे और गोताखोरों के साथ विपिन की तलाश में जुटे है। राजू की मौत से उसके कस्बा लावड़ और गांव मलकपुर में शोक की लहर दौड़ गई। जबकि विपिन के परिजन भी बेहाल थे। वहीं ग्राम मलकपुर के प्रधानपति हरविंद सिंह ने बताया कि विपिन की तलाश की जा रही है। सभी उसके सकुशल मिलने की प्रार्थना कर रहे हैं। डूबे युवक के एक भाई और एक बहन है।

Hapur अलकनंदा नदी में गिरे मलकपुर निवासी समेत दो युवक, एक युवक का मिला शव, दूसरे की तलाश जारी Hapur अलकनंदा नदी में गिरे मलकपुर निवासी समेत दो युवक, एक युवक का मिला शव, दूसरे की तलाश जारी Hapur अलकनंदा नदी में गिरे मलकपुर निवासी समेत दो युवक, एक युवक का मिला शव, दूसरे की तलाश जारी Hapur अलकनंदा नदी में गिरे मलकपुर निवासी समेत दो युवक, एक युवक का मिला शव, दूसरे की तलाश जारी Hapur अलकनंदा नदी में गिरे मलकपुर निवासी समेत दो युवक, एक युवक का मिला शव, दूसरे की तलाश जारी Hapur अलकनंदा नदी में गिरे मलकपुर निवासी समेत दो युवक, एक युवक का मिला शव, दूसरे की तलाश जारी Hapur अलकनंदा नदी में गिरे मलकपुर निवासी समेत दो युवक, एक युवक का मिला शव, दूसरे की तलाश जारी Hapur अलकनंदा नदी में गिरे मलकपुर निवासी समेत दो युवक, एक युवक का मिला शव, दूसरे की तलाश जारी Hapur अलकनंदा नदी में गिरे मलकपुर निवासी समेत दो युवक, एक युवक का मिला शव, दूसरे की तलाश जारी Hapur अलकनंदा नदी में गिरे मलकपुर निवासी समेत दो युवक, एक युवक का मिला शव, दूसरे की तलाश जारी

spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related News

Breaking News