Hapur मुकदमा वापस न लेने पर दुबई लौटे युवक पर फायरिंग, बाल बाल बचा ; बहनोई समेत 6 पर केस

Khabarwala 24 News Hapur:यूपी के जनपद Hapur के गांव बदनौली के पास दुबई से लौटे एक व्यापारी इदरीश पर कुछ हमलावरों ने फायरिंग की और मारपीट की। आरोप है कि पीड़ित की बहन द्वारा दर्ज मुकदमा वापस न लेने पर यह वारदात हुई। घटना में युवक घायल हो गया, लेकिन गोली लगने से बाल-बाल बच […]

spot_img
spot_img
-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Khabarwala 24 News Hapur:यूपी के जनपद Hapur के गांव बदनौली के पास दुबई से लौटे एक व्यापारी इदरीश पर कुछ हमलावरों ने फायरिंग की और मारपीट की। आरोप है कि पीड़ित की बहन द्वारा दर्ज मुकदमा वापस न लेने पर यह वारदात हुई। घटना में युवक घायल हो गया, लेकिन गोली लगने से बाल-बाल बच गया। न्यायालय के आदेश पर बहनोई आमिर, उसके पिता मोहम्मद आबिद और चार अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज। पुलिस जांच में जुटी, जल्द गिरफ्तारी का दावा।

क्या है पूरा मामला (Hapur)

बुलंदशहर के काली नदी रोड, मोहल्ला गुरुसगंज निवासी इदरीश (व्यापारी) 8 अक्टूबर को दुबई से लौटे थे। 16 अक्टूबर शाम करीब 7 बजे रिश्तेदारी से घर लौटते वक्त बदनौली के पास 4-5 लोगों ने रास्ता रोका। आरोपियों ने धमकी दी- “बहन का आमिर के खिलाफ मुकदमा वापस लो, वरना जान से मार देंगे।” मना करने पर गाली-गलौच, फायरिंग और मारपीट। गोली चूक गई, लेकिन पीटाई से घायल। शोर सुन ग्रामीण आए तो आरोपी धमकी देकर फरार।

पुलिस ने जांच की शुरू (Hapur)

एसएचओ सदर देवेंद्र सिंह बिष्ट ने बताया कि न्यायालय के आदेश पर गाजियाबाद की सुशांत एक्वापलिसी, अंसल रिपब्लिक निवासी आमिर और मोहम्मद आबिद सहित चार अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।

Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi  से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।

spot_img

Related News

Breaking News