Khabarwala 24 News Simbhaoli (Hapur):(अमजद खान) Hapur जनपद के सिंभावली थाना क्षेत्र के गांव बक्सर निवासी युवक की पीलीभीत में सड़क हादसे में मृत्यु हो गई। इसकी जानकारी मिलते ही जहां परिजन में कोहराम मच गया। वहीं गांव में शोक को लहर दौड़ गई।
क्या है पूरा मामला (Hapur)
जानकारी के अनुसार बक्सर निवासी सरबजीत मिनी ट्रक में ईट भट्टे पर काम करने वाले मजदूरों को लेकर शुक्रवार की सुबह को लखीमपुर खीरी छोड़ने के लिए जा रहे था कि रास्ते में अनियंत्रित होकर मिनी ट्रक सड़क किनारे पेड़ से जा टकराया। बताया गया कि इस हादसे में जिला लखीमपुर खीरी थाना सिगाही गांव नीरमाबाद निवासी धर्मेंद्र की दस वर्षीया पुत्री रेशमा, गांव टांडा मधवाऊ निवासी इम्तियाज की पत्नी सबीना और जिला हापुड़ थाना सिंभावली के गांव बक्सर का रहने वाला डीसीएम चालक सरबजीत की मृत्यु हो गई। साथ ही डीसीएम में सवार करीब दो दर्जन मजदूर घायल हो गए।
परिजन में मचा कोहराम (Hapur)
सरबजीत की मौत की सूचना जैसे ही परिजन को मिली तो उनमें कोहराम मच गया और गांव में शोक की लहर दौड़ गई। आनन फानन में परिजन पीलीभीत के लिए रवाना हो गए। वहीं गांव के लोग परिजन को सांत्वना दे रहे थे।











