CLOSE AD
-Advertisement-

Hapur News: पिलखुवा खेत में लावारिस सूटकेस में मिला महिला कंकाल, इलाके में सनसनी

Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now
-Advertisement-

Khabarwala24 Hapur News: हापुड़ जिले के पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र में दिल्ली-लखनऊ हाईवे (NH-09) पर रामा अस्पताल के ठीक सामने सोमवार सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया जब एक किसान को अपने गन्ने के खेत में काले रंग का सूटकेस पड़ा दिखा। सूटकेस खोलते ही किसान के होश उड़ गए क्योंकि अंदर एक महिला का पूरा कंकाल था।

किसान ने खेत में देखा खौफनाक मंजर (Hapur News)

कस्तला कासमाबाद गांव के रहने वाले योगेंद्र सिंह पिछले 15 साल से दस बीघा खेत लीज पर ले रखा है। उनका खेत हाईवे की सर्विस रोड से सटा हुआ है। सोमवार सुबह करीब 11 बजे वे खेत पर काम कर रहे थे। तभी उन्हें दूर एक काला सूटकेस दिखा। पहले तो लगा कोई यात्री भूल गया होगा, लेकिन जैसे ही खोला तो अंदर हड्डियां ही हड्डियां थीं। डर के मारे योगेंद्र ने तुरंत यूपी-112 पर फोन कर पुलिस को बुला लिया।

- Advertisement -

पुलिस और फोरेंसिक टीम ने की छानबीन (Hapur News)

सूचना मिलते ही पिलखुवा कोतवाली प्रभारी श्यौपाल सिंह, सीओ जितेंद्र शर्मा और उनकी टीम मौके पर पहुंच गई। कुछ देर बाद SSP कुंवर ज्ञानंजय सिंह भी भारी पुलिस बल के साथ पहुंचे। फोरेंसिक टीम ने सूटकेस और आसपास के इलाके से सैंपल लिए। कंकाल काफी पुराना लग रहा है, शायद कई महीने या साल पुराना हो सकता है।

अब तक नहीं हुई शिनाख्त, CCTV खंगाले जा रहे (Hapur News)

पुलिस ने बताया कि महिला की अभी तक पहचान नहीं हो पाई है। हाईवे पर लगे सभी सीसीटीवी कैमरों की फुटेज चेक की जा रही है कि आखिर यह सूटकेस यहां कब और कैसे पहुंचा। पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है और जल्द ही मामले का पर्दाफाश करने का दावा कर रही है।

- Advertisement -

इलाके में इस खौफनाक घटना से दहशत का माहौल है। लोग अब रात में हाईवे किनारे खेतों की तरफ जाने से भी डरने लगे हैं। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि अगर किसी की महिला घर से गायब है तो तुरंत संपर्क करें।

Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi  से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।

- Advertisement -
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

-Advertisement-

Related News

Breaking News