Khabarwala 24 News Hapur: Hapur News कोतवाली हापुड़ नगर क्षेत्र के रामपुर रोड स्थित मोहल्ला अलीनगर की गली नंबर तीन में गुरुवार सुबह एक चौंकाने वाली हत्या की घटना ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी। मोहल्ले के ही पांच लोगों ने हिस्ट्रीशीटर राशिद लंबू पर चाकुओं से लगातार वार कर उसे मौत के घाट उतार दिया। दिन निकलते ही हुई इस सरेआम हत्याकांड ने स्थानीय लोगों में दहशत और आक्रोश का माहौल पैदा कर दिया है।
क्या है पूरा मामला (Hapur News)
जानकारी के अनुसार, मोहल्ला अलीनगर निवासी राशिद लंबू सुबह दूध लेकर घर लौट रहा था। इसी दौरान मोहल्ले के कुछ लोगों से उसकी कहासुनी हो गई। बहस जल्द ही झगड़े में बदल गई और आरोपियों ने पहले से तैयार चाकुओं से राशिद पर एक के बाद एक वार करना शुरू कर दिया। वार इतने भीषण थे कि राशिद गंभीर रूप से घायल हो गया। आरोपियों ने उसे छोड़कर मौके से फरार हो गए।
चिकित्सकों ने किया मृत घोषित (Hapur News)
परिजनों ने तुरंत घायल राशिद को गढ़ रोड स्थित निजी अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई। अतिरिक्त निरीक्षक ओमप्रकाश सिंह और थाना हापुड़ देहात प्रभारी नीरज कुमार के नेतृत्व में पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया तथा साक्ष्य जुटाए।
परिजनों में रोष (Hapur News)
राशिद लंबू की हत्या की खबर फैलते ही उसके परिजनों और स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश फैल गया। परिजनों ने पुलिस से तुरंत सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर सख्त कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर तुरंत मुकदमा दर्ज कर लिया है।
पुलिस ने दो आरोपियों को हिरासत में लिया (Hapur News)
पुलिस ने आनन-फानन में दो आरोपियों को हिरासत में ले लिया है। अन्य फरार आरोपियों की तलाश में पुलिस विभिन्न संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है। अतिरिक्त निरीक्षक ओमप्रकाश सिंह ने बताया कि सभी आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा और इस मामले की गहन जांच की जा रही है।
Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।



