Hapur हापुड़ में कोहरे में भिड़े आधा दर्जन वाहन, मची अफरा तफरी, दो घायल

Khabarwala 24 News Hapur: Hapur यूपी के जनपद हापुड़ के बाबूगढ़ थाना क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग नौ पर शुक्रवार सुबह काली नदी पुल के पास कोहरे के कारण आधा दर्जन वाहन आपस में भिड़ गए। हादसे में एक महिला समेत दो लोग घायल हो गए। घायलों को पुलिस ने अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती […]

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Khabarwala 24 News Hapur: Hapur यूपी के जनपद हापुड़ के बाबूगढ़ थाना क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग नौ पर शुक्रवार सुबह काली नदी पुल के पास कोहरे के कारण आधा दर्जन वाहन आपस में भिड़ गए। हादसे में एक महिला समेत दो लोग घायल हो गए। घायलों को पुलिस ने अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया है। दुर्घटना के कारण राष्ट्रीय राजमार्ग नौ पर यातायात प्रभावित हो गया था। पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों को हटवाकर यातायात व्यवस्था सुचारू कराई।

क्या है पूरा मामला (Hapur)

शुक्रवार की सुबह को मुरादाबाद से दिल्ली की ओर जा रही एक एक ईको कार की अज्ञात वाहन से भिड़ंत हो गई। इस हादसे में ईको कार सवार ग्राम बदरखा निवासी इमरान और हिना घायल हो गए। इस हादसे के बाद एक के बाद एक कर पांच वाहन भी आपस में जोरदार ढंग से टकरा गए। इन वाहनों में सवार कोई व्यक्ति घायल नहीं हुआ। लेकिन वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। हादसे के कारण मौके पर अफरा तफरी मच गई।

मौके पर पहुंची पुलिस (Hapur)

वाहनों की भिड़ंत की सूचना मिलने पर थाना प्रभारी विजय गुप्ता पुलिस टीम के साथ तुरंत मौके पर पहुंचे। घायलों को पुलिस टीम ने अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने क्रेन की मदद से क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क किनारे हटवाकर यातायात व्यवस्था सुचारू कराई। थाना प्रभारी ने बताया कि दो लोग घायल हुए हैं। इसके अलावा अन्य वाहनों में सवार किसी भी व्यक्ति के चोट नहीं आई है। मामले की जांच की जा रही है।

Add
Add

Hapur हापुड़ में कोहरे में भिड़े आधा दर्जन वाहन, मची अफरा तफरी, दो घायल Hapur हापुड़ में कोहरे में भिड़े आधा दर्जन वाहन, मची अफरा तफरी, दो घायल Hapur हापुड़ में कोहरे में भिड़े आधा दर्जन वाहन, मची अफरा तफरी, दो घायल Hapur हापुड़ में कोहरे में भिड़े आधा दर्जन वाहन, मची अफरा तफरी, दो घायल

Add
Add

Add
Add

spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related News

Breaking News