Hapur के बनखंडा में संदिग्ध से मारपीट में दो गिरफ्तार,दरोगा ने दर्ज कराया था मुकदमा

Khabarwala 24 News Hapur: यूपी के जनपद Hapur के बाबूगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम बनखंडा में कुछ युवकों द्वारा एक संदिग्ध व्यक्ति के साथ लाठी-डंडों और लात-घूंसों से मारपीट की घटना सामने आई थी। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की। बाबूगढ़ थाने में उप-निरीक्षक नीरज […]

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Khabarwala 24 News Hapur: यूपी के जनपद Hapur के बाबूगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम बनखंडा में कुछ युवकों द्वारा एक संदिग्ध व्यक्ति के साथ लाठी-डंडों और लात-घूंसों से मारपीट की घटना सामने आई थी। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की। बाबूगढ़ थाने में उप-निरीक्षक नीरज कुमार ने 25-30 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। पुलिस ने दो आरोपियों, दीपक और रिंकू उर्फ विश्वेंद्र, को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि अन्य फरार आरोपियों की तलाश जारी है।

क्या है पूरा मामला (Hapur)

पिछले दिनों ग्राम बनखंडा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, जिसमें 25-30 लोग एक संदिग्ध व्यक्ति की लाठी-डंडों और लात-घूंसों से पिटाई करते दिखाई दे रहे थे। वीडियो में गाली-गलौज और हिंसक व्यवहार साफ देखा जा सकता है। पुलिस ने वीडियो का संज्ञान लेते हुए तत्काल कार्रवाई शुरू की। मौके पर पहुंची पुलिस ने पीड़ित को बचाकर थाने ले गई। बाबूगढ़ थाने में उप-निरीक्षक नीरज कुमार ने मुकदमा दर्ज कराया। वीडियो में एक आरोपी की पहचान ग्राम बनखंडा निवासी उज्जवल त्यागी के रूप में हुई, जबकि अन्य लोग अज्ञात हैं।

पुलिस ने आरोपियों को किया गिरफ्तार (Hapur)

सीओ सिटी जितेंद्र कुमार शर्मा ने बताया कि इस मामले में ग्राम रसूलपुर निवासी दीपक और रिंकू उर्फ विश्वेंद्र को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने वीडियो और अन्य साक्ष्यों के आधार पर जांच शुरू की है और फरार आरोपियों की तलाश के लिए छापेमारी कर रही है। सीओ ने स्पष्ट किया कि इस तरह की घटनाएं अस्वीकार्य हैं और कानून को अपने हाथ में लेने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने ग्रामीणों से अपील की कि संदिग्ध व्यक्तियों की सूचना पुलिस को दें और स्वयं मारपीट जैसे कदम न उठाएं।

Add
Add

Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

Related News

Breaking News