Hapur News: व्यापार बंधु की बैठक में व्यापारियों ने जोर शोर से उठाया जलभराव और बिजली शुल्क का मुद्दा

Hapur News: सोमवार को कलक्ट्रेट सभागार में एडीएम संदीप कुमार की अध्यक्षता में व्यापार बंधुओं की बैठक हुई। इसमें गढ़ रोड पर दुकानों के आसपास जलभराव और बिजली शुल्क वृद्धि जैसे मुद्दों पर गर्मागर्म चर्चा हुई।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Khabarwala 24 Hapur News: सोमवार को कलक्ट्रेट सभागार में एडीएम संदीप कुमार की अध्यक्षता में व्यापार बंधुओं की बैठक हुई। इसमें गढ़ रोड पर दुकानों के आसपास जलभराव और बिजली शुल्क वृद्धि जैसे मुद्दों पर गर्मागर्म चर्चा हुई। व्यापारियों ने जलभराव की समस्या को लेकर हापुड़ पिलखुआ डेवलपमेंट अथॉरिटी (एचपीडीए) के अधिकारियों पर नाराजगी जताई। एडीएम ने नाले का निर्माण जल्द पूरा करने और जलभराव की समस्या हल करने के निर्देश दिए।

गढ़ रोड पर जलभराव से व्यापारी परेशान (Hapur News)

संयुक्त हापुड़ उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष ललित अग्रवाल ने कहा कि गढ़ रोड पर फ्लाईओवर के आगे जलभराव की समस्या कई महीनों से बनी हुई है। नाले के निर्माण में देरी के कारण स्थिति बदतर हो गई है। दुकानों के अंदर और बाहर 24 घंटे पानी भरा रहता है, जिससे व्यापारियों को भारी नुकसान हुआ। इस बार दिवाली पर भी व्यापार ठप रहा।

उन्होंने कहा कि जलनिकासी की उचित व्यवस्था न होने से व्यापारी आर्थिक और मानसिक तनाव में हैं। आसपास के मोहल्लों और मुख्य सड़कों पर भी पानी भरा रहता है, जिससे लोगों का आना-जाना मुश्किल हो गया है। ललित ने चेतावनी दी कि अगर एक सप्ताह में समस्या का समाधान नहीं हुआ, तो व्यापारी आंदोलन करेंगे।

बिजली शुल्क वृद्धि पर नाराजगी (Hapur News)

संयुक्त हापुड़ उद्योग व्यापार मंडल के महामंत्री संजय अग्रवाल ने उत्तर प्रदेश पावर कॉरपोरेशन द्वारा एक किलोवाट के व्यवसायिक कनेक्शन पर शुल्क को 1064 रुपये से बढ़ाकर 6414 रुपये करने की निंदा की। उन्होंने इसे अन्यायपूर्ण बताया और इसे वापस लेने की मांग की। साथ ही, उन्होंने सरकार से व्यापारियों के लिए 20 लाख तक का आयुष्मान गोल्डन कार्ड देने की मांग उठाई।

बैठक में प्रभात अग्रवाल, विजय अग्रवाल, संतोष गोयल, प्रवीन कुमार, संजय कंसल, रामकुमार गर्ग, नेत्रपाल सिंह, पंडित राकेश शर्मा सहित कई व्यापारी मौजूद रहे।

Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi  से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

Related News

Breaking News