Hapur कार से 12.5 लाख की चोरी की वारदात का पर्दाफाश, दो सगे भाई समेत तीन गिरफ्तार

Khabarwala 24 News Hapur: Hapur जनपद के थाना हापुड़ देहात क्षेत्र में गढ़ रोड स्थित मंडी से स्याना के आढ़ती की गाड़ी से 12.5 लाख रुपये चोरी करने की वारदात का पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया है। इस मामले में पुलिस ने मंडी के एक अन्य आढ़ती के दो पुत्रों समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार […]

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Khabarwala 24 News Hapur: Hapur जनपद के थाना हापुड़ देहात क्षेत्र में गढ़ रोड स्थित मंडी से स्याना के आढ़ती की गाड़ी से 12.5 लाख रुपये चोरी करने की वारदात का पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया है। इस मामले में पुलिस ने मंडी के एक अन्य आढ़ती के दो पुत्रों समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 9.16 लाख रुपये चार मोबाइल फोन, घटना में प्रयुक्त बाइक आदि बरामद किए हैं।

क्या बोले एसपी अभिषेक वर्मा (Hapur)

एसपी अभिषेक वर्मा ने बताया कि थाना हापुड़ देहात में बीस जून को एक मुकदमा दर्ज कराया गया था। जिसमें यह बताया गया था कि बुलंदशहर जनपद के स्याना के एक व्यापारी अपने व्यापार के लिए मंडी में आए थे और उनकी गाड़ी से साढ़े बारह लाख रुपये चोरी कर लिए थे। व्यापारी ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया। उन्होंने बताया कि इस पर जनपद की स्वाट टीम, थाना हापुड़ देहात टीम की संयुक्त टीम को वारदात का पर्दाफाश करने के लिए लगाया था। टीम ने इस वारदात का पर्दाफाश करते हुए तीन आरोपी मोहल्ला गढ़ी पिलखुवा निवासी सगे भाई अमन और अभिषेक व महादेव चौक राणा पट्टी पिलखुवा निवासी आलोक को गिरफ्तार कर लिया है।

छोटे लालच के कारण दिया वारदात को अंजाम (Hapur)

उन्होंने बताया कि पकड़ा गया आरोपी अमन और अभिषेक के पिता की हापुड़ मंडी में ही आढ़त है। जहां अमन का आना जाता रहता है। अमन ने अपने भाई अभिषेक और साथी आलोक के साथ मिलकर इस पूरी घटना की रेकी कर चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोरी किए गए साढ़े बारह लाख रुपये में से 9.16 लाख रुपये पुलिस ने बरामद किए।

Hapur कार से 12. 5 लाख की चोरी की वारदात का पर्दाफाश, दो सगे भाई समेत तीन गिरफ्तार

इसके साथ ही आरोपियों ने चोरी किए गए पैसों में से करीब डेढ़ लाख रुपये में दो मोबाइल फोन व अन्य सामान खरीदा था। जिसे भी पुलिस ने बरामद कर लिया। एसपी अभिषेक वर्मा ने बताया कि तीनों अभियुक्तों द्वारा पूछताछ में बताया गया कि वह पिछले चार- पांच दिन से व्यापारी की रैकी कर रहे थे और उनको पहले से ही यह पता था कि व्यापारी जब भी मंडी में आते हैं तो अपनी गाड़ी में कुछ रुपया लेकर आते हैं और छोटे लालच के कारण वारदात को अंजाम दिया।

शौक पूरा करने के लिए वारदात को दिया अंजाम (Hapur)

एसपी अभिषेक वर्मा ने बताया कि पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि उन्होंने अपने शौक पूरे करने के लिए वारदात को अंजाम दिया था। लूटी गई राशि से आरोपियों ने दो मोबाइल फोन खरीदें और कार भी खरीदने की फिराक में थे।

Hapur कार से 12. 5 लाख की चोरी की वारदात का पर्दाफाश, दो सगे भाई समेत तीन गिरफ्तार Hapur कार से 12. 5 लाख की चोरी की वारदात का पर्दाफाश, दो सगे भाई समेत तीन गिरफ्तार Hapur कार से 12. 5 लाख की चोरी की वारदात का पर्दाफाश, दो सगे भाई समेत तीन गिरफ्तार Hapur कार से 12. 5 लाख की चोरी की वारदात का पर्दाफाश, दो सगे भाई समेत तीन गिरफ्तार Hapur कार से 12. 5 लाख की चोरी की वारदात का पर्दाफाश, दो सगे भाई समेत तीन गिरफ्तार Hapur कार से 12. 5 लाख की चोरी की वारदात का पर्दाफाश, दो सगे भाई समेत तीन गिरफ्तार Hapur कार से 12. 5 लाख की चोरी की वारदात का पर्दाफाश, दो सगे भाई समेत तीन गिरफ्तार Hapur कार से 12. 5 लाख की चोरी की वारदात का पर्दाफाश, दो सगे भाई समेत तीन गिरफ्तार Hapur कार से 12. 5 लाख की चोरी की वारदात का पर्दाफाश, दो सगे भाई समेत तीन गिरफ्तार

spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

Related News

Breaking News