Hapur सूफियान हत्याकांड: मुख्य आरोपी समेत तीन गिरफ्तार, स्कॉर्पियो, डंडे बरामद

Hapur News: हापुड़ जिले के कपूरपुर थाना क्षेत्र के गांव सिरोधन में 25 वर्षीय सूफियान की क्रूर हत्या के मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। यह हत्या छह महीने पुरानी रंजिश के कारण हुई थी। पुलिस ने मुख्य आरोपी नितिन बाटा उर्फ हर्ष तोमर समेत तीन फरार हत्यारोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Khabarwala24 Hapur News: हापुड़ जिले के कपूरपुर थाना क्षेत्र के गांव सिरोधन में 25 वर्षीय सूफियान की क्रूर हत्या के मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। यह हत्या छह महीने पुरानी रंजिश के कारण हुई थी। पुलिस ने मुख्य आरोपी नितिन बाटा उर्फ हर्ष तोमर समेत तीन फरार हत्यारोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। अब तक पांच आरोपियों को पकड़ा जा चुका है, जबकि तीन अभी भी फरार हैं। पुलिस ने आरोपियों से स्कॉर्पियो कार, हत्या में इस्तेमाल हुए दो डंडे, मृतक के दस्तावेज (पासपोर्ट, ड्राइविंग लाइसेंस, आधार कार्ड की कॉपी) और दो पासपोर्ट साइज फोटो बरामद किए हैं।

हत्या का कारण (Hapur News)

कपूरपुर थाना प्रभारी निरीक्षक विनोद पांडेय ने बताया कि अप्रैल 2025 में सूफियान की कैंटीन पर सामान को लेकर नितिन बाटा के साथ विवाद हुआ था, जिसमें नितिन की बेइज्जती हुई थी। इसी रंजिश में बदला लेने के लिए आरोपियों ने सूफियान की हत्या की साजिश रची। 4 सितंबर 2025 को गांव के ही तुषार ने नौकरी का लालच देकर सूफियान को नोएडा ले गया। इसके बाद सूफियान लापता हो गया। 8 सितंबर को बुलंदशहर के शिकारपुर थाना क्षेत्र के गांव देवराला के जंगल में ईख के खेत में उसका जला हुआ और क्षत-विक्षत शव मिला।

पुलिस की कार्रवाई (Hapur News)

पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज, सर्विलांस और मुखबिरों की मदद से आरोपियों को पकड़ने के लिए जाल बिछाया। 15 सितंबर को दो आरोपी, आशीष और अभिषेक, पहले ही गिरफ्तार हो चुके थे। अब 24 सितंबर 2025 को मुख्य आरोपी नितिन बाटा (सिरोधन), तुषार (बुलंदशहर, गुलावठी) और नितिन उर्फ टुच्चा (मेरठ, सरधना) को सिरोधन हाईवे बाईपास सर्विस रोड से गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में आरोपियों ने हत्या की बात कबूल ली। थाना प्रभारी ने बताया कि बाकी तीन फरार आरोपी—मनीष, अमित और प्रशांत—की तलाश में पुलिस टीमें लगातार छापेमारी कर रही हैं।

परिजनों और ग्रामीणों का हंगामा (Hapur News)

सूफियान की हत्या के बाद परिजनों और ग्रामीणों ने जमकर हंगामा किया। भीम आर्मी और गुर्जर महासभा ने भी आरोपियों की तुरंत गिरफ्तारी की मांग उठाई। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने भारी फोर्स तैनात की। हापुड़ के एसएसपी ने मामले की गंभीरता को देखते हुए एक विशेष जांच टीम (SIT) गठित की है, जो इस हत्याकांड की गहराई से जांच कर रही है।

बरामद सामान और आगे की जांच (Hapur News)

पुलिस ने आरोपियों के पास से हत्या में इस्तेमाल हुई स्कॉर्पियो कार, दो डंडे, सूफियान के दस्तावेज और फोटो बरामद किए हैं। पुलिस का कहना है कि फरार आरोपियों को जल्द पकड़ लिया जाएगा और मामले की पूरी तहकीकात की जा रही है।

Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi  से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

Related News

Breaking News