Hapur एसपी ने पिलखुवा कोतवाली का किया आकस्मिक निरीक्षण, व्यवस्थाओं का लिया जायजा

Khabarwala 24 News Hapur: Hapur (अशोक कुमार) यूपी के जनपद हापुड़ के कप्तान कुंवर ज्ञानंजय सिंह ने रविवार को पिलखुवा कोतवाली का आकस्मिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने थाना कार्यालय, मालखाना, कम्प्यूटर कक्ष और साइबर हेल्प डेस्क का गहन परीक्षण किया। सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया गया कि वे अभिलेखों को व्यवस्थित, साफ […]

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Khabarwala 24 News Hapur: Hapur (अशोक कुमार) यूपी के जनपद हापुड़ के कप्तान कुंवर ज्ञानंजय सिंह ने रविवार को पिलखुवा कोतवाली का आकस्मिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने थाना कार्यालय, मालखाना, कम्प्यूटर कक्ष और साइबर हेल्प डेस्क का गहन परीक्षण किया। सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया गया कि वे अभिलेखों को व्यवस्थित, साफ और पूर्ण रखें।

शिकायतकर्ताओं को तुरंत मिलें सहायता (Hapur)

कप्तान कुंवर ज्ञानंजय सिंह ने महिला हेल्प डेस्क पर नियुक्त महिला पुलिसकर्मियों को सभी प्राप्त शिकायतों को गंभीरता से लेने और उन्हें रजिस्टर में अंकित करने का निर्देश दिया। उन्होंने अधिकारियों को थाने पर आने वाले शिकायतकर्ताओं की शिकायतो को संज्ञान लेकर तुरंत सहायता प्रदान करने के लिए भी कहा।

साइबर हेल्प डेस्क के कार्यों का फीडबैक लेते हुए, एसपी ने सुनिश्चित किया कि तकनीकी सहायता से संबंधित मामलों में तुरंत कार्रवाई हो। इसके अलावा उन्होने थाना परिसर की साफ-सफाई और स्वच्छता पर ध्यान देने की आवश्यकता पर जोर दिया गया।

गणमान्य व्यक्तियों के साथ बैठक करने के निर्देश (Hapur)

एसपी ने थाना प्रभारी को लावारिस माल का समय पर निस्तारण, लम्बित विवेचनाओं का गुणवत्तापूर्ण समाधान और सभी शिकायतों का त्वरित निपटारा करने के निर्देश दिए। उन्होंने यह भी सुनिश्चित किया कि थाने पर आने वाले लोगों के साथ मृदुल व्यवहार किया जाए।

थाना क्षेत्र के गणमान्य व्यक्तियों के साथ नियमित गोष्ठियों का आयोजन करने का भी निर्देश दिया गया। इसके साथ ही शिकायतकर्ताओं की शिकायत सुनकर निस्तारण करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर पिलखुवा सीओ अनीता चौहान, पिलखुवा थाना प्रभारी रघुराज सिंह अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

Hapur एसपी ने पिलखुवा कोतवाली का किया आकस्मिक निरीक्षण, व्यवस्थाओं का लिया जायजा

 

spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related News

Breaking News