Hapur एसपी ने 8 शातिर अपराधियों पर इनाम घोषित, पुलिस ने शुरू की तलाश

Khabarwala 24 News Hapur:  Hapur  यूपी के जनपद हापुड़ में अपराधों पर अंकुश लगाने और फरार अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने कड़ा रुख अपनाया है। एसपी कुंवर ज्ञानंजय सिंह के नेतृत्व में चलाए जा रहे अभियान के तहत विभिन्न थानों में दर्ज मुकदमों में फरार 8 शातिर अपराधियों पर इनाम घोषित किया गया […]

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Khabarwala 24 News Hapur:  Hapur  यूपी के जनपद हापुड़ में अपराधों पर अंकुश लगाने और फरार अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने कड़ा रुख अपनाया है। एसपी कुंवर ज्ञानंजय सिंह के नेतृत्व में चलाए जा रहे अभियान के तहत विभिन्न थानों में दर्ज मुकदमों में फरार 8 शातिर अपराधियों पर इनाम घोषित किया गया है। इन अपराधियों की तलाश के लिए पुलिस टीमें सक्रिय हो गई हैं।

इन अपराधियों पर किया इनाम घोषित

एसपी कुंवर ज्ञानंजय सिंह ने बताया कि अपराध नियंत्रण और कानून व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए यह कदम उठाया गया है। इनामी अपराधियों में जल्लोपुर, रहरा थाना, अमरोहा निवासी सोनित पर 25 हजार रुपये, लालपुर, मैनाठेर थाना, मुरादाबाद निवासी अनस पर 25 हजार रुपये, लालपुर, मैनाठेर थाना, मुरादाबाद निवासी गुलमान पर 25 हजार रुपये, सराय तरीन, संभल निवासी अल्तमस पर 25 हजार रुपये, लालबाग, सवार नगर, तिलहर थाना निवासी आमिर पर 25 हजार रुपये, काठीखेड़ा, हापुड़ देहात थाना निवासी विपिन पर 20 हजार रुपये, अनवार बिल्डिंग, समर गार्डन कालोनी, खुशहाल नगर, लिसाड़ी गेट थाना, मेरठ निवासी शहजाद पर 20 हजार रुपये और नानपुर, गढ़मुक्तेश्वर थाना निवासी आसिम पर 20 हजार रुपये का इनाम रखा गया है।

पुलिस ने की अपील

पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि इन अपराधियों के बारे में कोई भी जानकारी मिलने पर तुरंत नजदीकी थाने या पुलिस कंट्रोल रूम को सूचित करें। सूचना देने वाले व्यक्ति का नाम और पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी। पुलिस का कहना है कि इन अपराधियों की गिरफ्तारी से जनपद में अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करने में मदद मिलेगी।

Add
Add

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

Related News

Breaking News