Hapur कड़ी सुरक्षा के बीच शुरू हुआ श्री चंडी मंदिर प्रबंध समिति का चुनाव

Khabarwala 24 news Hapur: Hapur श्री चंडी मंदिर प्रबंधक समिति के चुनाव कड़ी सुरक्षा के बीच दिल्ली रोड स्थित एसएसवी इंटर काॅलेज में शुरू हुआ। मतदान सुबह नौ से शाम चार बजे तक होगा। । चुनाव में छह पद पर 12 और 15 सदस्यों के लिए 30 उम्मीदवार मैदान में हैं। मतदान से पहले शनिवार […]

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Khabarwala 24 news Hapur: Hapur श्री चंडी मंदिर प्रबंधक समिति के चुनाव कड़ी सुरक्षा के बीच दिल्ली रोड स्थित एसएसवी इंटर काॅलेज में शुरू हुआ। मतदान सुबह नौ से शाम चार बजे तक होगा। । चुनाव में छह पद पर 12 और 15 सदस्यों के लिए 30 उम्मीदवार मैदान में हैं। मतदान से पहले शनिवार को प्रत्याशियों ने पूरी ताकत झोंककर प्रचार-प्रसार किया था।

एक एक वोटो को लेकर प्रत्याशी गंभीर (Hapur)

पिछले करीब एक माह से चुनाव को लेकर प्रक्रिया चल रही थी। नामांकन के बाद से ही दोनों गुटों ने अपनी ताकत हर दिन दिखाने का प्रयास किया है। शहर के गणमान्यों के बीच जारी यह चुनाव भविष्य में अन्य संस्थाओं में होने वाले चुनावों को लेकर भी समीकरण बनाएगा। इसलिए चुनाव को लेकर हर कोई दावेदारी मजबूत कर रहा है।इस बार यह चुनाव श्री चंडी धाम सेवा ग्रुप और श्री चंडी मंदिर सेवा ग्रुप के बीच लड़ा जा रहा है।दोनों गुटों के प्रत्याशी एक एक वोट के लिए प्रयास कर रहे हैं।

- Advertisement -

Add----
Add—-

एक एक वोट के लिए जुटे प्रत्याशी (Hapur)

श्री चंडी मंदिर प्रबंध समिति के चुनाव के लिए मतदान शुरू हो गया है। एक एक वोट के लिए प्रत्याशी जुटे हुए हैं। आलम यह है कि जो भी मतदाता मतदान करने के लिए आ रहे हैं। प्रत्याशी अपने पक्ष में मतदान करने की अपील कर रही है। मतदान केद्र के बाहर प्रत्याशी और उनके समर्थक वोट मांगने में लगे हुए हैं।

इन पदों पर इनके बीच मुकाबला — (Hapur)

पद श्री चंडी धाम सेवा ग्रुप श्री चंडी मंदिर सेवा ग्रुप
प्रधान अशोक छारिया संजय गुप्ता
उप-प्रधान लोकेश गुप्ता जयप्रकाश वर्मा
मंत्री मोहित जैन राजीव गर्ग
उप-मंत्री अमित गोयल अंकुर कंसल
कोषाध्यक्ष संजीव विजय गुप्ता सुनील गर्ग
लेखा निरीक्षक दीपक गर्ग गौरव सर्राफ

- Advertisement -

श्री चंडी धाम सेवा ग्रुप से सदस्य पद के प्रत्याशी (Hapur)

अमित गोयल सिंपल, आशुतोष रस्तोगी, अंकित कंसल, योगेश भारती गोयल, सुशील मित्तल, दीपक सिंघल, अंकित गर्ग, जय भगवान शर्मा, संदीप गोयल, निशांत अग्रवाल, विशाल मित्तल, विजय अग्रवाल, धर्मेंद्र शर्मा, गोपाल अग्रवाल और विकास शर्मा मैदान में हैं।

श्री चंडी मंदिर सेवा ग्रुप से सदस्य पद के प्रत्याशी (Hapur)

दीपांशु कानोडिया, जयभगवान गौतम, करुण कंसल, मोहित बंसल, मनीष कुमार गर्ग, नितिन अग्रवाल, सारंग अग्रवाल, संजीव कुमार गोयल, शुभम मित्तल, वैभव गुप्ता, आदित्य गोयल, अंकुर जिंदल, दिनेश गर्ग, देवेश शर्मा और याेगेश सिंहल मैदान में उतारे गए हैं।

Ad
Ad

Add
Add

Hapur कड़ी सुरक्षा के बीच शुरू हुआ श्री चंडी मंदिर प्रबंध समिति का चुनाव Hapur कड़ी सुरक्षा के बीच शुरू हुआ श्री चंडी मंदिर प्रबंध समिति का चुनाव Hapur कड़ी सुरक्षा के बीच शुरू हुआ श्री चंडी मंदिर प्रबंध समिति का चुनाव Hapur कड़ी सुरक्षा के बीच शुरू हुआ श्री चंडी मंदिर प्रबंध समिति का चुनाव

spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

-Advertisement-

Related News

-Advertisement-

Breaking News