Hapur में फर्जी मृत्यु प्रमाण पत्र का सनसनीखेज खुलासा: उत्तराखंड कर्मचारी की मौत पर दो राज्यों से दो सर्टिफिकेट

Khabarwala 24 News Hapur: उत्तर प्रदेश के हापुड़ (Hapur)जिले में एक चौंकाने वाला फर्जीवाड़ा सामने आया है, जहां नगर पालिका पर उत्तराखंड सरकार के कर्मचारी अरुण कुमार वर्मा का फर्जी मृत्यु प्रमाण पत्र जारी करने का गंभीर आरोप लगा है। यह मामला इतना हैरान करने वाला है कि पुलिस भी जांच के दौरान दंग है। […]

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Khabarwala 24 News Hapur: उत्तर प्रदेश के हापुड़ (Hapur)जिले में एक चौंकाने वाला फर्जीवाड़ा सामने आया है, जहां नगर पालिका पर उत्तराखंड सरकार के कर्मचारी अरुण कुमार वर्मा का फर्जी मृत्यु प्रमाण पत्र जारी करने का गंभीर आरोप लगा है। यह मामला इतना हैरान करने वाला है कि पुलिस भी जांच के दौरान दंग है। एक ही व्यक्ति के नाम पर उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश से दो मृत्यु प्रमाण पत्र जारी हुए हैं एक असली और दूसरा कथित तौर पर फर्जी।

क्या है पूरा मामला (Hapur)

जानकारी के मुताबिक, उत्तराखंड स्वास्थ्य विभाग में कार्यरत अरुण कुमार वर्मा की 1 जून 2024 को चमोली जिले के कर्णप्रयाग में सरकारी अस्पताल में तबीयत बिगड़ने के बाद मृत्यु हो गई। उनकी पत्नी चंद्रकला ने सभी औपचारिकताएं पूरी कर 19 जून 2024 को उत्तराखंड सरकार से मृत्यु प्रमाण पत्र प्राप्त किया, जिसमें मृत्यु का स्थान कर्णप्रयाग, चमोली दर्ज है। लेकिन एक महीने बाद, 19 जुलाई 2024 को हापुड़ नगर पालिका ने भी उसी व्यक्ति के नाम पर दूसरा मृत्यु प्रमाण पत्र जारी कर दिया, जिसमें मृत्यु का स्थान हापुड़ जिला दर्शाया गया और पत्नी का नाम मीना वर्मा अंकित किया गया, जबकि असली प्रमाण पत्र में पत्नी का नाम चंद्रकला है।

साजिश रचने का आरोप (Hapur)

चंद्रकला ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि उनकी शादी 18 नवंबर 2005 को अरुण से हुई थी और उनके तीन बच्चे हैं। पति की मृत्यु के बाद उन्होंने ग्रेच्युटी और मृतक आश्रित लाभ के लिए आवेदन किया, तभी पता चला कि हापुड़ की एक महिला ने फर्जी दस्तावेजों के आधार पर खुद को अरुण की पत्नी बताकर सरकारी नौकरी और ग्रेच्युटी हासिल करने की साजिश रची है। चंद्रकला ने इसे सीधी धोखाधड़ी करार देते हुए कहा, “मेरे पति की मृत्यु कर्णप्रयाग में हुई थी, और मैंने वहां से प्रमाण पत्र लिया। हापुड़ में फर्जी कागज बनवाकर साजिश रची गई।”

पुलिस ने जांच की शुरू (Hapur)

हापुड़ पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल जांच शुरू कर दी है। एडिशनल एसपी विनीत भटनागर ने बताया, “चंद्रकला की शिकायत के आधार पर जांच चल रही है। यह मामला दो महिलाओं के बीच विवाद से भी जुड़ा है। यदि धोखाधड़ी की पुष्टि होती है, तो संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर सख्त कार्रवाई होगी।”

Add
Add

Add-----
Add—–

 

Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

Related News

Breaking News