Hapur युवक का शव मिलने से सनसनी, पुलिस जांच में जुटी

Khabarwala 24 News Hapur:बाबूगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम उपैड़ा में शुक्रवार को उस समय सनसनी फैल गई, जब एक युवक का शव उसके घर के बाहर पड़ा मिला। शव मिलने की सूचना से गांव में हड़कंप मच गया। मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीण एकत्र हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने […]

spot_img
spot_img
-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Khabarwala 24 News Hapur:बाबूगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम उपैड़ा में शुक्रवार को उस समय सनसनी फैल गई, जब एक युवक का शव उसके घर के बाहर पड़ा मिला। शव मिलने की सूचना से गांव में हड़कंप मच गया। मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीण एकत्र हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया और साक्ष्य एकत्र किए।

गांव निवासी सोनू के रूप में हुई मृतक की शिनाख्त (Hapur)

मृतक की पहचान ग्राम उपैड़ा निवासी सोनू (28 वर्ष) के रूप में हुई है। शव देख परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक के भाई सुधीर ने डायल 112 पर पुलिस को घटना की सूचना दी। इसके बाद थाना प्रभारी निरीक्षक मुनीष प्रताप सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू की।

पुलिस और फार्रेंसिक टीम ने जांच की (Hapur)

फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल की बारीकी से जांच की। प्रारंभिक जांच में पुलिस को मृतक के शरीर पर किसी भी प्रकार की बाहरी चोट के निशान नहीं मिले हैं। ग्रामीणों के अनुसार, सोनू शराब का अत्यधिक सेवन करता था। आशंका जताई जा रही है कि घर के बाहर पहुंचने पर उसे उल्टी हुई, जिसके बाद वह वहीं गिर पड़ा और उसकी मौत हो गई।

पुलिस ने जांच की शुरू (Hapur)

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थाना प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मृत्यु के सही कारण का खुलासा हो सकेगा। फिलहाल पुलिस सभी बिंदुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच कर रही है।

spot_img

Related News

Breaking News