Khabarwala 24 News Hapur: यूपी के जनपद Hapur के बहादुरगढ़ थाना क्षेत्र के गांव लहडरा के जंगल में बुधवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब गन्ने के खेत में एक अज्ञात महिला का नग्न अवस्था में शव बरामद हुआ। शव से तेज बदबू उठने पर ग्रामीणों को घटना की जानकारी हुई। प्रारंभिक जांच में शव 15 से 20 दिन पुराना बताया जा रहा है। मृतका की उम्र करीब 35 वर्ष बताई जा रही है। अपर पुलिस अधीक्षक विनीत भटनागर, सीओ स्तुति सिंह ने घटना स्थल का निरीक्षण कर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
क्या है पूरा मामला (Hapur)
महिला के गले में मंगलसूत्र मिला है, जिससे उसके विवाहित होने की आशंका जताई जा रही है। शव पर जंगली जानवरों द्वारा नोचे जाने के निशान पाए गए हैं। साथ ही चेहरे सहित शरीर के कुछ हिस्से जले हुए मिले हैं। आशंका व्यक्त की जा रही है कि पहचान मिटाने के उद्देश्य से शव को जलाने का प्रयास किया गया।
मौके पर मची अफरा तफरी (Hapur)
बताया गया कि ग्राम लहडरा निवासी किसान ओमी चौहान के गन्ने के खेत से बुधवार सुबह दुर्गंध आने पर ग्रामीण खेत में पहुंचे, जहां महिला का शव पड़ा मिला। शव देखते ही मौके पर अफरा-तफरी मच गई और बड़ी संख्या में लोग घटनास्थल पर एकत्र हो गए। ग्रामीणों ने आशंका जताई कि महिला की हत्या कर शव जंगल में फेंका गया है।सूचना मिलने पर बहादुरगढ़ थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। फॉरेंसिक टीम ने भी मौके से साक्ष्य एकत्र किए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
पोस्टमार्टम रिपोर्ट से पता चलेगा मौत का कारण (Hapur)
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आसपास के सभी थानों को शव मिलने की सूचना दे दी गई है। साथ ही गुमशुदा महिलाओं का रिकॉर्ड खंगाला जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही महिला की मौत के कारणों का स्पष्ट खुलासा हो सकेगा। जल्द ही वारदात का पर्दाफाश किया जाएगा।
Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।


