Hapur संस्कार एजुकेशनल ग्रुप में हुआ भव्य महोत्सव यूफोरिक-2024

Khabarwala 24 News Hapur: Hapur संस्कार एजुकेशनल ग्रुप, में भव्य पांच दिवसीय वार्षिक महोत्सव यूफोरिक-2024 का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के पांचवें दिन रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। अतिथियों का किया स्वागत (Hapur) कार्यक्रम की शुरुआत मनोज कुमार गुप्ता (चेयरमैन संस्कार एजुकेशन ग्रुप), लव अग्रवाल (सचिव), प्रोफेसर डॉ. धर्मेंद्र सिंह (निदेशक इंजीनियरिंग), डॉ. बबीता […]

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Khabarwala 24 News Hapur: Hapur संस्कार एजुकेशनल ग्रुप, में भव्य पांच दिवसीय वार्षिक महोत्सव यूफोरिक-2024 का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के पांचवें दिन रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

Hapur संस्कार एजुकेशनल ग्रुप में हुआ भव्य महोत्सव यूफोरिक-2024

अतिथियों का किया स्वागत (Hapur)

कार्यक्रम की शुरुआत मनोज कुमार गुप्ता (चेयरमैन संस्कार एजुकेशन ग्रुप), लव अग्रवाल (सचिव), प्रोफेसर डॉ. धर्मेंद्र सिंह (निदेशक इंजीनियरिंग), डॉ. बबीता कुमार (निदेशक फार्मेसी), एआर राकेश अलावधी ( निदेशक आर्किटेक्चर) एवं मुख्य अतिथि अंगद सिंह रनियाल (हास्य अभिनेता) का स्वागत किया गया। विद्यार्थियों ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत कर कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों एवं दर्शकों का मनोरंजन किया ।

Hapur संस्कार एजुकेशनल ग्रुप में हुआ भव्य महोत्सव यूफोरिक-2024

अंगद सिंह रनियाल ने प्रस्तुत की शानदार कॉमेडी (Hapur)

हास्य अभिनेता अंगद सिंह रनियाल (कॉमेडियन) ने अपनी स्टैंडअप कॉमेडी से सभी को आनंद से भर दिया। कॉलेज परिसर में आयोजित इस कार्यक्रम में विद्यार्थियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इंजीनियरिंग विभाग को महाविद्यालय परिसर में सभी प्रतियोगिताओं एवं प्रतिस्पर्धाओं में सर्वोच्च अंक प्राप्त करने एवं अच्छा प्रदर्शन करने हेतु मनोज कुमार गुप्ता द्वारा ट्रॉफी से सम्मानित किया गया। पांच दिवसीय इस कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों ने अपने हुनर को सबके सामने प्रस्तुत किया। प्रोफेसर डॉ. धर्मेंद्र सिंह (निदेशक इंजीनियरिंग), डॉ. बबीता कुमार (निदेशक फार्मेसी), सभी विभागों के विभागाध्यक्षों एवं प्रोफेसरों ने रंगारंग कार्यक्रम के मंच पर विभिन्न कार्यक्रमों के सभी विजेताओं को बधाई दी और उनका उत्साहवर्धन किया तथा शुभकामनाएं दीं।

Hapur संस्कार एजुकेशनल ग्रुप में हुआ भव्य महोत्सव यूफोरिक-2024 Hapur संस्कार एजुकेशनल ग्रुप में हुआ भव्य महोत्सव यूफोरिक-2024 Hapur संस्कार एजुकेशनल ग्रुप में हुआ भव्य महोत्सव यूफोरिक-2024 Hapur संस्कार एजुकेशनल ग्रुप में हुआ भव्य महोत्सव यूफोरिक-2024 Hapur संस्कार एजुकेशनल ग्रुप में हुआ भव्य महोत्सव यूफोरिक-2024 Hapur संस्कार एजुकेशनल ग्रुप में हुआ भव्य महोत्सव यूफोरिक-2024

spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related News

Breaking News