Hapur आरटीई : गरीब बच्चों को मिलेगा कांवेंट स्कूलों में प्रवेश, आवेदन करने की अंतिम तारीख 19 जनवरी, 24 को लॉटरी

Khabarwala 24 News Hapur: Hapur राइट टू एजूकेशन (आरटीई) के तहत निजी विद्यालयों में प्रवेश के लिए दूसरे चरण की आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। छात्र 19 जनवरी तक आवेदन कर सकते हैं। दूसरे चरण का पोर्टल इस अवधि तक खुलेगा, 24 जनवरी को लॉटरी के जरिये छात्रों को प्रवेश मिलेगा। पहले चरण में […]

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Khabarwala 24 News Hapur: Hapur राइट टू एजूकेशन (आरटीई) के तहत निजी विद्यालयों में प्रवेश के लिए दूसरे चरण की आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। छात्र 19 जनवरी तक आवेदन कर सकते हैं। दूसरे चरण का पोर्टल इस अवधि तक खुलेगा, 24 जनवरी को लॉटरी के जरिये छात्रों को प्रवेश मिलेगा।

पहले चरण में 1984 ने किया आवेदन (Hapur)

दरअसल, पहले चरण में आवेदन की प्रक्रिया एक दिसंबर से शुरू हुई थी, 19 दिसंबर तक 1984 छात्रों ने आवेदन किए थे। इनमें 1704 स्वीकृत हुए, 280 निरस्त कर दिए गए। विकास भवन में लॉटरी के जरिये 949 छात्रों का चयन हुआ, जबकि 1035 बच्चों को सीटें आवंटित नहीं हो सकीं।

- Advertisement -

एक जनवरी से चल रहा दूसरा चरण (Hapur)

अब एक जनवरी से आरटीई का दूसरा चरण शुरू हो गया है, यह चरण एक जनवरी से 19 जनवरी 2025, तीसरा चरण एक फरवरी से 19 फरवरी 2025 और चौथा चरण एक मार्च से 19 मार्च 2025 तक पूरा किया जाएगा।

इन तिथियों में निकलेगी लाटरी (Hapur)

दूसरे चरण की लॉटरी 24 जनवरी 2025, तीसरे चरण की लॉटरी 24 फरवरी 2025 और चौथे चरण की लॉटरी 24 मार्च 2025 को निकाली जाएगी। मुख्य बात यह है कि इस बार नया सत्र शुरू होने से पहले ही गरीब छात्रों को कांवेंट स्कूलों में प्रवेश मिलेगा।

-पोर्टल पर करें आवेदन- (Hapur)

आरटीई के तहत कांवेंट स्कूलों में प्रवेश पाने के लिए छात्र 19 जनवरी तक आवेदन करें। स्कूलों में बची सीटों पर छात्रों को लॉटरी के जरिए प्रवेश मिलेगा।–रीतु तोमर, बीएसए।

- Advertisement -

Add
Add

spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

-Advertisement-

Related News

-Advertisement-

Breaking News