Hapur हापुड़ पुलिस ने 28 लोगों के वापस कराए 21.01 लाख रुपये, पीड़ित बोले थैंक यू हापुड़ पुलिस

Khabarwala24 News Hapur : Hapur यूपी के जनपद हापुड़ की साइबर क्राइम पुलिस ने ऑनलाइन फ्रॉड कर खातों से रुपये निकालने के मामले में 28 पीड़ितों के 2101725 लाख रुपये वापस कराए हैं। पीड़ित / पीड़िताओं के पैसे वापस मिलने पर चेहरे खिल गए और उन्होंने हापुड़ पुलिस को थैंक यू कहा है। क्या है […]

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Khabarwala24 News Hapur : Hapur यूपी के जनपद हापुड़ की साइबर क्राइम पुलिस ने ऑनलाइन फ्रॉड कर खातों से रुपये निकालने के मामले में 28 पीड़ितों के 2101725 लाख रुपये वापस कराए हैं। पीड़ित / पीड़िताओं के पैसे वापस मिलने पर चेहरे खिल गए और उन्होंने हापुड़ पुलिस को थैंक यू कहा है।

क्या है पूरा मामला (Hapur)

एसपी अभिषेक वर्मा ने बताया कि जनपुद हापुड़ की साइबर सेल और साइबर थाने द्वारा एक प्रयास किया गया था। जिसमें कई लोगों के पैसे वापस नहीं हो पा रहे थे। वह पैसे कहीं न कहीं पोर्टल या बैंक में कानूनी समस्या के कारण वापस नहीं आ रहे थे। जनपद की साइबर टीम द्वारा वर्ष 2024 में 21,01,725 लाख रुपये लोगों के वापस कराए गए हैं। पुलिस ने कोर्ट में भी पैरवी कर जिनके पैसे साइबर पोर्टल पर फ्रीज हो रखे थे। उसके रिलीज कराकर सभी पीड़ितों के खातों में डलवाए हैं।

13 में से 6 मुकदमों का किया पर्दाफाश (Hapur)

एसपी हापुड़ ने बताया कि साइबर सेल द्वारा यह प्रयास किया जा रहा है जैसे ही लोगों के पैसे किसी फ्राड के माध्यम से बैंक में होल्ड हो जाते हैं तो उन्हें रिलीज कराकर उनके खातों में ट्रांसर्फर कराते हैं। इसके साथ ही अब तक इस वर्ष साइबर थानो में 13 मुकदमें दर्ज हुए हैं। जिसमें सात मुकदमों में कार्रवाई की जा चुकी है और अभियुक्तों को गिरफ्तार किया जा चुका है। शेष बते छह मामले एेसे में जिसमें अभी कार्रवाई चल रही है। जिसमें भी जल्द कार्रवाई की जाएगी।

गैंगस्टर एक्ट के तहत होगी कार्रवाई (Hapur)

एसपी अभिषेक वर्मा ने बताया कि जितने भी साइबर फ्राड से संबंधित जो प्रकरण आएंगे उसमें गैंगस्टर एक्ट भी दर्ज किया जा रहा है।गैंगस्टर एक्ट में जो साइबर अपराधियों की हैं उनकी संपत्ति कुर्क की कार्रवाई भी की जाएगी। उन्होंने कहा कि जनपदवासियों से अपील की है कि अगर आपके साथ कोई साइबर फ्राड हो रहा है या एकाउंट से पैसे जाते हैं तो तुरंत 1930 पर काॅल करें। एनसीआरपी पोर्टल पर अपनी शिकायत दर्ज करें। अपने निकटतम थाने जाकर साइबर डेस्क के माध्यम से शिकायत दर्ज करा सकते हैं। साइबर थाने में भी शिकायत दर्ज करा सकते हैं। जितने तेजी से पीड़ित शिकायत दर्ज कराएगा, उतनी तेजी से पुलिस पैसा सेफ करने में मदद कर पाएं और पैसे रिकवर कर पाएंगे।

Hapur हापुड़ पुलिस ने 28 लोगों के वापस कराए 21. 01 लाख रुपये, पीड़ित बोले थैंक यू हापुड़ पुलिस Hapur हापुड़ पुलिस ने 28 लोगों के वापस कराए 21. 01 लाख रुपये, पीड़ित बोले थैंक यू हापुड़ पुलिस Hapur हापुड़ पुलिस ने 28 लोगों के वापस कराए 21. 01 लाख रुपये, पीड़ित बोले थैंक यू हापुड़ पुलिस Hapur हापुड़ पुलिस ने 28 लोगों के वापस कराए 21. 01 लाख रुपये, पीड़ित बोले थैंक यू हापुड़ पुलिस Hapur हापुड़ पुलिस ने 28 लोगों के वापस कराए 21. 01 लाख रुपये, पीड़ित बोले थैंक यू हापुड़ पुलिस Hapur हापुड़ पुलिस ने 28 लोगों के वापस कराए 21. 01 लाख रुपये, पीड़ित बोले थैंक यू हापुड़ पुलिस Hapur हापुड़ पुलिस ने 28 लोगों के वापस कराए 21. 01 लाख रुपये, पीड़ित बोले थैंक यू हापुड़ पुलिस Hapur हापुड़ पुलिस ने 28 लोगों के वापस कराए 21. 01 लाख रुपये, पीड़ित बोले थैंक यू हापुड़ पुलिस

spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related News

Breaking News