हापुड़ (khabarwala24 News)। हापुड़ में राष्ट्रीय सैनिक संस्था के प्रदेश प्रवक्ता और जिला अध्यक्ष ज्ञानेन्द्र त्यागी को पुलिस ने होम अरेस्ट कर लिया है। यह कार्रवाई गुरुवार सुबह लगभग 6 बजे उनके गांव वझीलपुर स्थित निवास पर की गई। ज्ञानेन्द्र त्यागी स्वामी यति नरसिंहानंद गिरी महाराज के आव्हान पर डासना देवी मंदिर, गाजियाबाद में UGC के नए नियमों के खिलाफ विरोध प्रदर्शन में शामिल होने जा रहे थे।
होम अरेस्ट की कार्रवाई
हापुड़ थाना देहात पुलिस की टीम, जिसमें सब इंस्पेक्टर श्रीओम चौधरी, सब इंस्पेक्टर गौवरधन लाल (दिनेश विद्यापीठ चौकी प्रभारी), हेड कांस्टेबल दोलतराम और हेड कांस्टेबल सतपाल सिंह शामिल थे, ने ज्ञानेन्द्र त्यागी को उनके घर पर नजरबंद कर दिया।
ज्ञानेन्द्र त्यागी ने बताया कि वे शिव शक्ति धाम डासना देवी मंदिर के पीठाधीश्वर महामंडलेश्वर स्वामी यति नरसिंहानंद गिरी जी के बुलावे पर प्रदर्शन के लिए जा रहे थे। उनके साथ पश्चिमी उत्तर प्रदेश महिला ब्रिगेड की अध्यक्ष सुमन त्यागी, जिला अध्यक्ष मोनिका त्यागी, युवा कमांड के जिला उपाध्यक्ष अनिल त्यागी और जिला सूचना प्रसारण मंत्री श्याम वर्मा सहित अन्य कार्यकर्ता भी शामिल होने वाले थे।
UGC नियमों का विरोध जारी
ज्ञानेन्द्र त्यागी ने कहा कि पुलिस कितनी भी बार उन्हें नजरबंद कर ले, लेकिन UGC के नए कानून को वापस नहीं लिया जाता तब तक वे इसका मजबूती से विरोध करते रहेंगे। उनका मानना है कि यह कानून आने वाली पीढ़ियों के लिए हानिकारक साबित हो सकता है। हाल के दिनों में हापुड़ जिले में राष्ट्रीय सैनिक संस्था के कार्यकर्ताओं ने UGC नियमों के खिलाफ धरना, खून से लिखा पत्र राष्ट्रपति को भेजने और अन्य विरोध प्रदर्शन किए हैं।
Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।


