Hapur Police चोरी की वारदात का पिलखुवा पुलिस ने किया पर्दाफाश, तीन शातिर चोर गिरफ्तार

Khabarwala 24 News Hapur: Hapur Police यूपी के जनपद हापुड़ की पिलखुवा कोतवाली पुलिस ने एक माह पूर्व हुई सर्राफ की दुकान में चोरी की वारदात का पर्दाफाश कर दिया है। पुलिस ने तीन शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से चोरी का माल भी बरामद किया गया है। क्या है पूरा […]

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now
-Advertisement-

Khabarwala 24 News Hapur: Hapur Police यूपी के जनपद हापुड़ की पिलखुवा कोतवाली पुलिस ने एक माह पूर्व हुई सर्राफ की दुकान में चोरी की वारदात का पर्दाफाश कर दिया है। पुलिस ने तीन शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से चोरी का माल भी बरामद किया गया है।

क्या है पूरा मामला (Hapur Police)

कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अखिलेश त्रिपाठी ने बताया कि बृहस्पतिवार रात वह पुलिस टीम के साथ गश्त कर रहे थे। इस दौरान पुलिस से सीटीए फैक्ट्री के पास तीन संदिग्धों को देखा। पुलिस को देखकर आरोपियों ने फरार होने का प्रयास किया लेकिन, पुलिस ने घेराबंदी करते हुए आरोपियों को दबोच लिया। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि 15 जनवरी को उन्होंने पिलखुवा के मोहल्ला अचपलगढ़ी में सर्राफ की दुकान का शटर तोड़कर चोरी की वारदात को अंजाम दिया था।

कौन हैं पकड़े गए आरोपी (Hapur Police)

पुलिस ने बताया कि पकड़े गए आरोपी मौहल्ला शुक्लान खटीकों वाली गली थाना पिलखुवा जनपद हापुड़ निवासी मनीष, मौहल्ला रमपुरा वाल्मीकि बस्ती थाना पिलखुवा जनपद हापुड़ निवासी हिमांशु व कोटद्वारा उजाला गली थाना कोटद्वार जनपद पौढ़ी उत्तराखण्ड निवासी अमित हैं।

यह किया बरामद

पुलिस ने बताया कि आरोपियों के कब्जे से 12 जोड़ी बिछिया, एक आधार कार्ड, एक पैन कार्ड, लोहे की एक अलमारी व घटना में प्रयुक्त लोहे का सब्बल बरामद किया गया है।

 

spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related News

Breaking News