CLOSE

Hapur 20 हजार के इनामी बदमाश से पुलिस मुठभेड़, पैर में गोली लगी तो हाथ जोड़कर गिड़गिड़ाया- ‘साहब गलती हो गई, अब नहीं करूंगा’

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now
-Advertisement-

Khabarwala 24 News Hapur: उत्तर प्रदेश के हापुड़ (Hapur)जिले में अपराधियों के खिलाफ सख्ती का नया अध्याय जुड़ गया। थाना बहादुरगढ़ क्षेत्र के पलवाड़ा-बहादुरगढ़ मार्ग पर रजवाहे के पास देर रात पुलिस टीम ने 20 हजार रुपये के इनामी शातिर बदमाश अबुजर के साथ जोरदार मुठभेड़ की। गोलीबारी में पैर में गोली लगने से घायल बदमाश ने सरेंडर करते हुए हाथ जोड़कर माफी मांगी और गिड़गिड़ाया, ‘साहब, गलती हो गई… इस बार छोड़ दो, आगे से अपराध नहीं करूंगा।’ पुलिस ने तत्काल उसे गिरफ्तार कर अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है।

क्या है पूरा मामला (Hapur)

सीओ स्तुति सिंह ने बताया कि थाना प्रभारी निरीक्षक धीरज मलिक अपनी टीम के साथ मंगलवार की रात को संदिग्ध वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। तभी स्कूटी पर सवार एक संदिग्ध व्यक्ति दिखाई दिया। पुलिस ने रुकने का इशारा किया, लेकिन बदमाश ने भागने की कोशिश की। घेराबंदी होने पर घबरा गया आरोपी ने पुलिस पर अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। जवाब में पुलिस ने आत्मरक्षा के लिए गोली चलाई, जो बदमाश के पैर में लग गई। दर्द से कराहते हुए वह जमीन पर गिर पड़ा और सरेंडर कर लिया।

कई मामलों में पुलिस को थी तलाश (Hapur)

मौके पर पहुंची टीम ने आरोपी की तलाशी ली, तो उसके कब्जे से एक अवैध तमंचा (कलिबर 315), एक जिंदा कारतूस, एक खोखा कारतूस और बरामद स्कूटी जब्त की गई। आरोपी की पहचान थाना क्षेत्र के मोहम्मदपुर रुस्तमपुर गांव निवासी अबुजर उर्फ अबू के रूप में हुई। वह थाने का कुख्यात हिस्ट्रीशीटर है और गंभीर अपराधों जैसे आर्म्स एक्ट, गैंगस्टर एक्ट, एनडीपीएस एक्ट व अन्य मामलों में वांछित चल रहा था। एसएसपी हापुड़ ने उसके सिर पर 20 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था।

- Advertisement -

शातिर अपराधी है घायल बदमाश

पुलिस ने बताया कि घायल बदमाश के विरूद्ध हरियाणा राज्य व जनपद हापुड़ एवं बिजनौर में चोरी व आर्म्स एक्ट के करीब एक दर्जन मुकदमें विभिन्न थानों में दर्ज हैं।बदमाश से पूछताछ में पुलिस को महत्वपूर्ण जानकारी मिली है। जिसके बारे में जांच की जा रही है।
Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi  से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।

- Advertisement -
spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

-Advertisement-

Related News

-Advertisement-

Breaking News

-Advertisement-