हापुड़ में पुलिस की सख्त कार्रवाई: जिला बदर आरोपी शोएब को पंचर दुकान से गिरफ्तार किया

हापुड़ (khabarwala24 News)। हापुड़ कोतवाली पुलिस ने दिल्ली रोड पर स्थित एक पंचर की दुकान से जिला बदर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी का नाम शोएब उर्फ सोएब उर्फ सुहेब उर्फ चाबू है, जो इरफान उर्फ इमरान का बेटा है और मोहल्ला मजीदपुरा, गली नंबर 5 का निवासी है। पुलिस को सूचना मिली […]

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

हापुड़ (khabarwala24 News)। हापुड़ कोतवाली पुलिस ने दिल्ली रोड पर स्थित एक पंचर की दुकान से जिला बदर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी का नाम शोएब उर्फ सोएब उर्फ सुहेब उर्फ चाबू है, जो इरफान उर्फ इमरान का बेटा है और मोहल्ला मजीदपुरा, गली नंबर 5 का निवासी है। पुलिस को सूचना मिली कि यह आरोपी अग्रसेन भवन के पास पंचर की दुकान पर काम कर रहा था, जबकि उसे 17 नवंबर को 6 महीने के लिए जिला बदर किया गया था।

कोतवाली प्रभारी निरीक्षक विनोद पांडेय ने बताया कि सूचना मिलते ही टीम के साथ मौके पर पहुंचे और आरोपी को हिरासत में ले लिया। उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे पुलिस रिमांड पर नहीं, बल्कि जेल भेज दिया गया। पुलिस का कहना है कि आरोपी छिपकर जिले में रह रहा था, जो जिला बदर के नियमों का उल्लंघन है।

Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi  से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related News

Breaking News