Hapur पुलिस ने 25 हजार के इनामी बदमाश को चमरी फाटक से दबोचा

Khabarwala 24 News Hapur: Hapur यूपी के जनपद हापुड़ की नगर कोतवाली पुलिस ने मंगलवार को चमरी फाटक के पास चेकिंग के दौरान जिला बरेली के थाना बारादरी से हत्या के प्रयास के मामले में फरार 25 हजार रुपये के इनामी बदमाश अभिषेक को गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक तमंचा और […]

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Khabarwala 24 News Hapur: Hapur यूपी के जनपद हापुड़ की नगर कोतवाली पुलिस ने मंगलवार को चमरी फाटक के पास चेकिंग के दौरान जिला बरेली के थाना बारादरी से हत्या के प्रयास के मामले में फरार 25 हजार रुपये के इनामी बदमाश अभिषेक को गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक तमंचा और कारतूस भी बरामद किया। आरोपी को जेल भेजने की कार्रवाई की जा रही है।

क्या है पूरा मामला

थाना प्रभारी निरीक्षक मुनीष प्रताप सिंह ने बताया कि नगर सिकंदर गेट चौकी प्रभारी विवेक चौहान पुलिस टीम के साथ चमरी फाटक के पास संदिग्ध लोगों की चेकिंग कर रही थी। इस दौरान एक व्यक्ति पुलिस को देखकर भागने का प्रयास करने लगा। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए घेराबंदी कर उसे धर दबोचा। पकड़े गए व्यक्ति की पहचान अभिषेक, निवासी सैनिक कॉलोनी, गली नंबर चार, थाना इज्जतनगर, जिला बरेली के रूप में हुई। तलाशी के दौरान उसके पास से एक तमंचा और कारतूस बरामद हुआ।

बरेली पुलिस ने घोषित किया था इनाम

जांच में पता चला कि अभिषेक वर्ष 2024 से बरेली के थाना बारादरी में हत्या के प्रयास के एक मामले में फरार चल रहा था। इस मामले में एसएसपी बरेली ने उस पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। आरोपी के खिलाफ जिला बरेली के विभिन्न थानों में छह आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं, जिनमें लूट, मारपीट और अन्य गंभीर अपराध शामिल हैं। बरेली पुलिस को आरोपी की गिरफ्तारी के संबंध में जानकारी दे दी गई है।

Add
Add

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

Related News

Breaking News