Hapur गढ़मुक्तेश्वर पुलिस को मिली बड़ा सफलता,अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह का एक सदस्य गिरफ्तार, दिल्ली सहित यूपी के शहरों से चुराता था वाहन

Khabarwala 24 News Hapur :Hapur जिले में लगातार बढ़ रही वाहन चोरी की घटनाओं पर नकेल कसते हुए गढमुक्तेश्वर थाना पुलिस ने अंतर राज्यीय वाहन चोर गिरोह के एक सदस्य को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इस गिरोह के कब्जे से दो बाईक सहित भारी मात्रा में वाहनों के पार्ट्स बरामद किए है।पुलिस गिरफ्त में […]

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Khabarwala 24 News Hapur :Hapur जिले में लगातार बढ़ रही वाहन चोरी की घटनाओं पर नकेल कसते हुए गढमुक्तेश्वर थाना पुलिस ने अंतर राज्यीय वाहन चोर गिरोह के एक सदस्य को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इस गिरोह के कब्जे से दो बाईक सहित भारी मात्रा में वाहनों के पार्ट्स बरामद किए है।पुलिस गिरफ्त में आया बदमाश पूर्वी दिल्ली का रहने वाला हैं।

क्या है पूरा मामला (Hapur)

एसपी कुंवर ज्ञानजय सिंह नें बताया कि गढमुक्तेश्वर थाने के प्रभारी निरीक्षक नीरज कुमार को मुखबिर से सूचना मिली थी।कि शाहपुर चौधरी तिराहे के पास एक युवक चोरी की बाईक के साथ खड़ा हैं, इस सूचना के आधार पर थाना प्रभारी निरीक्षक नीरज कुमार अपनी टीम के साथ साथ मौके पर पहुंचे।तभी पुलिस को देखकर आरोपी बाईक लेकर भागने लगा।इस पर पुलिस टीम ने आरोपी का पीछा किया और उसको घेर कर पकड़ लिया। बाईक के कागजात मांगने पर आरोपी बगले झांकने लगा। इस पर पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर थाने में पूछताछ शुरू की तो अंतरराज्यीय वाहन गिरोह का पर्दाफाश हुआ।पुलिस की गिरफ्त में आये आरोपी साजिद ने दिल्ली, हापुड़ में आधा दर्जन वाहन चोरी की वारदात को कुबूल किया है।

फरार आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस (Hapur)

पूछताछ में आरोपी नें अपना नाम साजिद पुत्र सलीम निवासी समशपुर शास्त्री मोहल्ला पतपड़गज पूर्वी दिल्ली बताया है। आरोपी की निशान देही पर अवैध हथियार, दो चोरी की बाईक, 17बाईक के चैसिस, भारी मात्रा में बाईक के पार्ट्स सहित वाहन कटान के उपकरण बरामद किए है।इस गिरोह के तीन सदस्य फरार है। जिनका नाम इमरान पुत्र सलीम और फैसल पुत्र मोहम्मद हरित निवासी थाना लोहिया नगर, आरिफ पुत्र फईमुद्दीन निवासी मोहल्ला पूर्वी इलाही थाना कोतवाली नगर जनपद मेरठ बताया है। इन तीन वाहन चोरों की गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा है। जल्द हीं गिरफ्तार कर आरोपियों को जेल भेजा जाएगा।

Hapur
Hapur

Add--
Add–

Add
Add

spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related News

Breaking News