Khabarwala 24 News Hapur: Hapur News राजस्थान के बहुचर्चित छात्र नेता नरेश कुशवाह हत्याकांड में 14 वर्षों से फरार चल रहे 35 हजार रुपये के इनामी शार्पशूटर रोबिन सिंह को राजस्थान पुलिस ने हापुड़ के सिंभावली क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी गंगा एक्सप्रेसवे के पास से पकड़ा गया। इस गिरफ्तारी को राजस्थान पुलिस की बड़ी सफलता माना जा रहा है।
क्या है पूरा मामला (Hapur News)
राजस्थान पुलिस के अनुसार, रोबिन सिंह 27 दिसंबर 2012 को हुई छात्र नेता नरेश कुशवाह की हत्या का मुख्य शार्पशूटर था। उस दिन गोली मारकर नरेश कुशवाह की हत्या कर दी गई थी, जिसने पूरे राजस्थान में राजनीतिक और सामाजिक तूफान खड़ा कर दिया था। मामले की जांच में पुरानी रंजिश को हत्या का कारण बताया गया था और रोबिन सिंह को हत्याकांड में किराए का हत्यारा बताया गया।
सर्विलांस और कैमरों से मिली मदद (Hapur News)
पुलिस के मुताबिक, रोबिन सिंह पिछले 14 साल से लगातार फरार था। गिरफ्तारी से बचने के लिए वह कई राज्यों में नाम बदल-बदलकर रह रहा था। उसकी पहचान छिपाने के लिए प्लास्टिक सर्जरी कराने की भी तैयारी चल रही थी। राजस्थान पुलिस की टीम ने आरोपी को पकड़ने के लिए लंबा और कठिन ऑपरेशन चलाया। इस दौरान पुलिस ने करीब 6 हजार किलोमीटर तक पीछा किया और 500 से ज्यादा सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। तकनीकी निगरानी, मुखबिरों की मदद और डिजिटल ट्रैकिंग के जरिए आखिरकार आरोपी की लोकेशन हापुड़ के सिंभावली गंगा एक्सप्रेसवे क्षेत्र में मिली।
सुनिए क्या कहती है राजस्थान पुलिस (Hapur News)
Hapur News 6000 किलोमीटर पीछा और 500+ CCTV फुटेज के बाद हापुड़ के गंगा एक्सप्रेसवे से 14 साल फरार शार्पशूटर रोबिन सिंह गिरफ्तार#Rajasthan #Rajasthannews #Rajasthanpolice #upnews #hapurpolice #latestnews #latestpost pic.twitter.com/WCxyW4vfzN
— khabarwala24 (@khabarwala24) May 8, 2026
पूर्व विधायक भी हुए था गिरफ्तार (Hapur News)
मामले की जानकारी देते हुए राजस्थान पुलिस ने बताया कि रोबिन सिंह को गंगा एक्सप्रेसवे के पास से दबोच लिया गया। फिलहाल उसे राजस्थान ले जाकर पूछताछ की जा रही है। पुलिस फरारी के दौरान आरोपी को मिली मदद, उसके नेटवर्क और अन्य सहयोगियों की जानकारी जुटा रही है।
गौरतलब है कि नरेश कुशवाह हत्याकांड में पूर्व विधायक बीएल कुशवाह को भी पहले जेल भेजा जा चुका है। रोबिन सिंह की गिरफ्तारी से मामले की जांच को नई दिशा मिलने की उम्मीद है।
Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।



