Hapur News शराब की दुकान के विरोध में महिलाओं का हंगामा, लाठी लेकर बैठीं ठेके के बाहर

Khabarwala 24 News Hapur: Hapur News हापुड़ के थाना देहात क्षेत्र में गढ़ रोड स्थित गढ़ चुंगी के पास बुधवार शाम उस समय हंगामे की स्थिति बन गई, जब सैकड़ों की संख्या में महिलाओं ने शराब की दुकान के विरोध में प्रदर्शन शुरू कर दिया। महिलाओं का आरोप था कि आवासीय क्षेत्र और अस्पताल के […]

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Khabarwala 24 News Hapur: Hapur News हापुड़ के थाना देहात क्षेत्र में गढ़ रोड स्थित गढ़ चुंगी के पास बुधवार शाम उस समय हंगामे की स्थिति बन गई, जब सैकड़ों की संख्या में महिलाओं ने शराब की दुकान के विरोध में प्रदर्शन शुरू कर दिया। महिलाओं का आरोप था कि आवासीय क्षेत्र और अस्पताल के पास शराब की दुकान होने से स्थानीय माहौल खराब हो रहा है, इसलिए इसे तत्काल हटाया जाना चाहिए।

क्या है पूरा मामला (Hapur News)

जानकारी के अनुसार, गढ़ चुंगी स्थित देवनंदनी अस्पताल के पास संचालित शराब की दुकान के बाहर आसपास के मोहल्लों की महिलाएं इकट्ठा हो गईं और जोरदार विरोध प्रदर्शन करने लगीं। इस दौरान कई महिलाएं हाथों में लाठियां लेकर ठेके के बाहर ही बैठ गईं। प्रदर्शन में बड़ी संख्या में बुजुर्ग महिलाएं भी शामिल थीं, जिससे माहौल और गंभीर हो गया।

Hapur news
Hapur news

पुलिस टीम मौके पर पहुंची (Hapur News)

महिलाओं के हंगामे को देखते हुए ठेके पर कार्यरत कर्मचारियों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही अयोध्यापुरी चौकी प्रभारी समेत पुलिस टीम मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास शुरू किया।करीब आधे घंटे तक चले इस विरोध प्रदर्शन के दौरान कोई भी ग्राहक शराब खरीदने के लिए दुकान पर नहीं पहुंचा। महिलाओं के आक्रोश को देखते हुए पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ी। अंततः पुलिस ने समझा-बुझाकर सभी महिलाओं को शांत कराया और उन्हें वापस घर भेज दिया।

क्या कहते हैं सीओ (Hapur News)

इस मामले में क्षेत्राधिकारी (सीओ) वरुण मिश्रा ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची थी और महिलाओं को शांत कराकर सुरक्षित उनके घर भेज दिया गया।
Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi  से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।

Hapur news शराब की दुकान के विरोध में महिलाओं का हंगामा, लाठी लेकर बैठीं ठेके के बाहर Hapur news शराब की दुकान के विरोध में महिलाओं का हंगामा, लाठी लेकर बैठीं ठेके के बाहर Hapur news शराब की दुकान के विरोध में महिलाओं का हंगामा, लाठी लेकर बैठीं ठेके के बाहर Hapur news शराब की दुकान के विरोध में महिलाओं का हंगामा, लाठी लेकर बैठीं ठेके के बाहर

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related News

Breaking News