Khabarwala 24 News Hapur: Hapur News यूपी के जनपद हापुड़ के हाफिजपुर थाना क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग 334 पर सोमवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। घटना हाफिजपुर थाना क्षेत्र के ग्राम सादिकपुर के पास हुई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए अज्ञात वाहन चालक की तलाश शुरू कर दी है। हादसे की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।
क्या है पूरा मामला (Hapur News)
जानकारी के अनुसार बुलंदशहर जनपद के गुलावठी के मोहल्ला रामनगर निवासी जावेद (28) सोमवार रात करीब 9 बजे बाइक से हापुड़ से अपने घर लौट रहा था। जैसे ही वह सादिकपुर के पास पहुंचा, तभी किसी अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
चिकित्सकों ने मृत घोषित किया (Hapur News)
आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल युवक को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मृतक के परिजनों को हादसे की सूचना दी, जिसके बाद परिवार में चीख-पुकार मच गई और परिजन अस्पताल पहुंच गए।
पुलिस जांच में जुटी (Hapur News)
थाना प्रभारी प्रवीन कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है ताकि अज्ञात वाहन और उसके चालक की पहचान की जा सके। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।


