Hapur News ग्रामीणों को राहत, मुख्यमंत्री ग्राम परिवहन योजना शुरू, विधायक विजयपाल आढ़ती ने दिखाई हरी झंडी

Khabarwala 24 News Hapur: Hapur News जनपद के ग्रामीण इलाकों में परिवहन व्यवस्था को मजबूत बनाने के उद्देश्य से मंगलवार को मुख्यमंत्री ग्राम परिवहन योजना की शुरुआत कर दी गई। हापुड़-किठौर मार्ग पर पहली बस को विधायक सदर विजयपाल आढ़ती, भाजपा जिलाध्यक्ष कविता माधरे, प्रदेश प्रवक्ता अवनीश त्यागी, मंडल अध्यक्ष प्रशांत त्यागी ने संयुक्त रूप […]

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now
-Advertisement-

Khabarwala 24 News Hapur: Hapur News जनपद के ग्रामीण इलाकों में परिवहन व्यवस्था को मजबूत बनाने के उद्देश्य से मंगलवार को मुख्यमंत्री ग्राम परिवहन योजना की शुरुआत कर दी गई। हापुड़-किठौर मार्ग पर पहली बस को विधायक सदर विजयपाल आढ़ती, भाजपा जिलाध्यक्ष कविता माधरे, प्रदेश प्रवक्ता अवनीश त्यागी, मंडल अध्यक्ष प्रशांत त्यागी ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

बड़ी संख्या में मिलेगा ग्रामीणों को लाभ (Hapur News)

इस योजना के तहत हापुड़-किठौर मार्ग पर संचालित होने वाली बस से एक दर्जन से अधिक गांवों के हजारों ग्रामीणों, स्कूली छात्र-छात्राओं, महिलाओं और बुजुर्गों को सीधा लाभ मिलेगा। अब तक इन गांवों के लोगों को जिला मुख्यालय आने-जाने के लिए आटो, प्राइवेट वाहन या निजी साधनों पर निर्भर रहना पड़ता था, जिससे खासकर महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों को काफी परेशानी होती थी।

परिवहन सुविधा होगी बेहतर (Hapur News)

विधायक विजयपाल आढ़ती ने बस रवाना करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार हर वर्ग के कल्याण के लिए निरंतर कार्य कर रही है। मुख्यमंत्री ग्राम परिवहन योजना ग्रामीण क्षेत्रों में बेहतर परिवहन सुविधा उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। इससे दूरदराज के गांवों के लोग शहर आसानी से आ-जा सकेंगे। छात्र-छात्राओं को स्कूल-कॉलेज पहुंचने में सुविधा होगी और महिलाओं एवं बुजुर्गों को सुरक्षित यात्रा मिल सकेगी। उन्होंने कहा कि लोगों को बेहतर परिवहन सुविधा उपलब्ध कराने के लिए वह लगातार प्रयास कर रहे हैं।

महिलाओं को मिलेगी राहत (Hapur News)

भाजपा जिलाध्यक्ष कविता माधरे ने कहा कि इस योजना से ग्रामीणों के साथ साथ महिलाओं को विशेष राहत मिलेगी। अब वे सुरक्षितबस से यात्रा कर सकेंगी। केंद्र सरकार और प्रदेश सरकार तेजी से विकास कार्य करा रही है। नौकरी पेशा लोगों का आवागमन सुविधाजनक होगा और समय की बजत होगी। सुरक्षा और भरोसे मंद यात्रा होगी।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Khabarwala24 (@khabarwala24)

ग्रामीण क्षेत्रों में सार्वजनिक परिवहन की सुविधा बढ़ेगी (Hapur News)

ग्रामीणों को इस बस सेवा का बहुत लाभ मिलेगा।यह सार्वजनिक परिवहन की सुविधा होगी। अभी तक बहुत दूर के गांवों में आने जाने की सरकारी परिवहन की सुविधा नहीं थी। आटो, प्राइवेट वाहन, अपने निजी वाहन के जरिए परिवहन की सुविधा थी। ग्रामीणों, बच्चों, छात्रों, महिलाएं, रोगियों आदि को परेशानी का सामना करना पड़ता था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने यह योजना शुरू की है। यह योजना पीपीपी योजना के तहत है। इसमें प्राइवेट ट्रांसपोर्टरों को जोड़ा गया है। बसों का संचालन का रोडवेज की निगरानी में होगा। इसस दूरदराज के गांवों में आवागमन सुविधाजनक होगा। अब जब पेट्रोल डीजल की कीमत बढ़ रही है, तमाम दिक्कतें बढ़ रही हैं, एेसे में सार्वजनिक परिवहन का उपलब्ध होने और बेहतर होना बहुत जरूरी था, जो मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर आज शुरू हुआ है।

क्या कहते हैं जिला बस यूनियन के सचिव (Hapur News)

जिला बस यूनियन के सचिव वहाब चौधरी ने बताया कि योजना के तहत प्रत्येक बस आपरेटर को 5000 रुपये जमा करने होते हैं और हर माह 1500 रुपये रोडवेज को देने होते हैं। फिलहाल हापुड़-किठौर मार्ग पर एक बस शुरू की गई है। जल्द ही और बसें शुरू होंगी। कुल 17 बसों के अनुबंध रोडवेज से किए जाएंगे। बसों का किराया रोडवेज के बराबर ही रखा जाएगा।

इस मार्ग पर चलेगी बस (Hapur News)

जिला बस यूनियन के सचिव वहाब चौधरी ने बताया कि हापुड़ से चलकर ग्राम असौड़ा, ट्याला, अतराड़ा, अटौला, गोहरा आलमगीरपुर, अट्टा धनावली, कोटा हरनाथपुर, मुदाफरा, सरावनी, बाढ़ली होते ही किठौर जाएगी

यह रहे मौजूद (Hapur News)

कार्यक्रम में एआरटी प्रवर्तन छवि सिंह, भाजपा मंडल अध्यक्ष प्रशांत त्यागी, प्रदीप त्यागी, सभासद मोनू बजरंग समेत कई स्थानीय पदाधिकारी और नागरिक मौजूद रहे।
Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।

Hapur news ग्रामीणों को राहत, मुख्यमंत्री ग्राम परिवहन योजना शुरू, विधायक विजयपाल आढ़ती ने दिखाई हरी झंडी Hapur news ग्रामीणों को राहत, मुख्यमंत्री ग्राम परिवहन योजना शुरू, विधायक विजयपाल आढ़ती ने दिखाई हरी झंडी Hapur news ग्रामीणों को राहत, मुख्यमंत्री ग्राम परिवहन योजना शुरू, विधायक विजयपाल आढ़ती ने दिखाई हरी झंडी Hapur news ग्रामीणों को राहत, मुख्यमंत्री ग्राम परिवहन योजना शुरू, विधायक विजयपाल आढ़ती ने दिखाई हरी झंडी Hapur news ग्रामीणों को राहत, मुख्यमंत्री ग्राम परिवहन योजना शुरू, विधायक विजयपाल आढ़ती ने दिखाई हरी झंडी

spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related News

Breaking News