Hapur News Khabarwala 24 News Hapur: कलेक्ट्रेट सभागार में विवाह के अनुदान के आवेदन पत्र भरने से लेकर भुगतान तक की प्रक्रिया को लेकर जिलाधिकारी की अध्यक्षता में अनुश्रवण समिति एवं जनपदीय स्तरीय स्वीकृति समिति की बैठक हुई।
जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी ने योजना के बारे में विस्तृत जानकारी दी गयी तथा बताया कि जनपद हापुड़ का लक्ष्य 208 लाभार्थियों के सापेक्ष 41 लाख 60 हजार का रुपये आवंटन प्राप्त हुए हैं। जिलाधिकारी द्वारा निर्देशित किया गया है कि कोई भी पात्र आवेदक उक्त योजना से वंचित न रहे तथा योजना को जनपद में पूर्ण पारदर्शिता के साथ संचालित किया जाए।
यह रहे मौजूद
बैठक में मुख्य विकास अधिकारी , समस्त उपजिलाधिकारी , समस्त खण्ड विकास अधिकारी, जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी, आदि आधिकारी मौजूद थे।





