Hapur News पिलखुवा में टेक्सटाइल फैक्ट्री में भीषण आग, लाखों का नुकसान

Khabarwala 24 News Hapur: Hapur News उत्तर प्रदेश के हापुड़ जनपद के पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला किशनगंज नई आबादी में शुक्रवार देर रात एक टेक्सटाइल फैक्ट्री में भीषण आग लगने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। आग इतनी तेजी से फैली कि देखते ही देखते पूरी फैक्ट्री उसकी चपेट में आ गई। घटना के […]

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Khabarwala 24 News Hapur: Hapur News उत्तर प्रदेश के हापुड़ जनपद के पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला किशनगंज नई आबादी में शुक्रवार देर रात एक टेक्सटाइल फैक्ट्री में भीषण आग लगने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। आग इतनी तेजी से फैली कि देखते ही देखते पूरी फैक्ट्री उसकी चपेट में आ गई। घटना के समय फैक्ट्री में कर्मचारी काम कर रहे थे, जिन्होंने किसी तरह बाहर निकलकर अपनी जान बचाई।

क्या है पूरा मामला (Hapur News)

जानकारी के अनुसार, मोहल्ला किशनगंज निवासी मोहम्मद यूसूफ की ‘इनाम टेक्सटाइल्स’ नाम से फैक्ट्री संचालित है। देर रात अचानक एक मशीन में खराबी आने के कारण शॉर्ट सर्किट हुआ, जिसके बाद आग भड़क उठी। शुरुआती स्तर पर कर्मचारियों और स्थानीय लोगों ने आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन आग ने जल्द ही विकराल रूप धारण कर लिया।

आसपास के क्षेत्र में मची अफरा तफरी (Hapur News)

फैक्ट्री से उठती ऊंची लपटें और घना धुआं देखकर आसपास के लोग बड़ी संख्या में मौके पर इकट्ठा हो गए। स्थिति को गंभीर होते देख तुरंत दमकल विभाग को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही दमकल की तीन गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। इस दौरान स्थानीय पुलिस भी मौके पर मौजूद रही और स्थिति को नियंत्रित करने में सहयोग किया।

लाखों रुपये का हुआ नुकसान (Hapur News)

फैक्ट्री मालिक मोहम्मद यूसूफ के अनुसार, इस हादसे में करीब 20 लाख रुपये का नुकसान हुआ है। हालांकि, वास्तविक नुकसान का आंकलन विस्तृत जांच के बाद ही सामने आएगा। आग लगने के कारण फैक्ट्री में रखी मशीनें, कच्चा माल और तैयार कपड़ा बुरी तरह जलकर नष्ट हो गया।

क्या कहते हैं सीएफओ (Hapur News)

मुख्य अग्निशमन अधिकारी (सीएफओ)अजय कुमार शर्मा ने बताया कि प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट प्रतीत हो रहा है। उन्होंने कहा कि अन्य संभावित कारणों को ध्यान में रखते हुए मामले की गहन जांच की जा रही है।
Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi  से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।

Hapur news पिलखुवा में टेक्सटाइल फैक्ट्री में भीषण आग, लाखों का नुकसान Hapur news पिलखुवा में टेक्सटाइल फैक्ट्री में भीषण आग, लाखों का नुकसान Hapur news पिलखुवा में टेक्सटाइल फैक्ट्री में भीषण आग, लाखों का नुकसान Hapur news पिलखुवा में टेक्सटाइल फैक्ट्री में भीषण आग, लाखों का नुकसान Hapur news पिलखुवा में टेक्सटाइल फैक्ट्री में भीषण आग, लाखों का नुकसान

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related News

Breaking News