Khabarwala 24 News Hapur: Hapur News कोतवाली हापुड़ के मोदीनगर रोड इलाके में शादी से ठीक एक दिन पहले एक युवक 4.5 लाख रुपये लेकर संदिग्ध हालत में लापता हो गया है। गायब युवक की बहन की रविवार को शादी तय थी, जिसकी तैयारी में वह जुटा हुआ था। इस घटना से पूरे परिवार में मातम का माहौल है और परिजन बेहद परेशान हैं।
क्या है पूरा मामला (Hapur News)
जानकारी के अनुसार मोदीनगर रोड निवासी गौरव की बहन की शनिवार को सगाई स्याना में होनी थी, जबकि रविवार को शादी तय थी। गौरव ने बस और कैंटर बुक कर रखी थी। शादी के सामान के लिए उसे मेरठ रोड स्थित एक फर्नीचर दुकान से सामान लाना था।शनिवार को गौरव घर से करीब 4.5 लाख रुपये लेकर फर्नीचर खरीदने निकला था। उसने परिवार को बताया था कि कैंटर लेकर फर्नीचर ले आ रहा है। लेकिन काफी देर तक वह घर नहीं लौटा। जब परिवार ने उसका फोन मिलाया तो फोन स्विच ऑफ आ रहा था। परिजनों ने उसके संभावित ठिकानों पर खोजबीन की, लेकिन कहीं उसका कोई सुराग नहीं मिला।इसके बाद परेशान परिवार ने तुरंत कोतवाली हापुड़ पुलिस को सूचना दी।
परिजन में मची अफरा तफरी (Hapur News)
परिवार का आरोप है कि गौरव शादी के सामान खरीदने के लिए ही पैसे लेकर गया था। अचानक लापता होने से पूरे परिवार में हड़कंप मच गया है। बहन की शादी रविवार को होनी थी, लेकिन इस घटना के बाद परिवार पूरी तरह से टूट गया है।पुलिस अभी तक इस मामले को लापता व्यक्ति की तलाश के रूप में देख रही है। हालांकि पैसे की बड़ी राशि होने के कारण कई कोणों से जांच की जा रही है। पुलिस ने आसपास के थानों को भी अलर्ट कर दिया है।
पुलिस युवक की तलाश में जुटी (Hapur News)
थाना प्रभारी निरीक्षक विनोद पांडेय ने बताया कि युवक गौरव की तलाश शुरू कर दी गई है। पुलिस आसपास के इलाकों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। मोदीनगर रोड और मेरठ रोड क्षेत्र में युवक के संभावित रास्तों पर भी तलाश की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द से जल्द गौरव का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है। उसके मिलने के बाद ही आगे की जांच की दिशा तय की जाएगी।
Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।



