Khabarwala 24 News Hapur: Hapur News हापुड़। हापुड़ केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट वेलफेयर एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष दिनेश त्यागी और महामंत्री विकास गर्ग के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने नवनियुक्त मुख्य चिकित्साधिकारी (CMO) डॉ. वेद प्रकाश का हार्दिक स्वागत और अभिनंदन किया। प्रतिनिधिमंडल ने उन्हें बुके भेंट कर और अंगवस्त्र पहनाकर सम्मानित किया तथा जिले की चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाओं को और बेहतर बनाने पर विस्तृत चर्चा की।
सीएमओ को दी शुभकामनाएं (Hapur News)
इस अवसर पर एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने डॉ. वेद प्रकाश को उनके आगामी कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं दीं और कहा कि हापुड़ जिले में स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने, दवा उपलब्धता सुनिश्चित करने और जनता को बेहतर चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराने में चिकित्सक समुदाय तथा केमिस्ट एसोसिएशन सदैव उनका सहयोग करेगा।

केमिस्टों को दिया आश्वासन (Hapur News)
नवनियुक्त CMO डॉ. वेद प्रकाश ने एसोसिएशन के प्रतिनिधिमंडल का स्वागत किया और आश्वासन दिया कि वे जिले की स्वास्थ्य व्यवस्था को और अधिक सुचारू एवं प्रभावी बनाने के लिए पूर्ण प्रयास करेंगे। उन्होंने केमिस्टों की समस्याओं को गंभीरता से सुनने और उनका समाधान करने का भरोसा भी दिलाया।
यह रहे मौजूद (Hapur News)
कार्यक्रम में हापुड़ केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट वेलफेयर एसोसिएशन के वरिष्ठ उपाध्यक्ष संजय कुमार अग्रवाल, उपाध्यक्ष प्रवीण त्यागी, अजय सोढ़ा, सचिव गौरव गर्ग सहित कई अन्य पदाधिकारी और सदस्य उपस्थित रहे। सभी ने डॉ. वेद प्रकाश को उनके नए पद पर सफलता की शुभकामनाएं दीं।
Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।



