Hapur News मंत्री मदन चौहान पर फायरिंग केस: आरोपी शुभम भाटी को मिली जमानत

Khabarwala 24 News Hapur: Hapur News हापुड़ में गढ़मुक्तेश्वर कोतवाली क्षेत्र में प्रदेश सरकार के पूर्व मंत्री पर फायरिंग के चर्चित मामले में बड़ा कानूनी घटनाक्रम सामने आया है। 9 फरवरी की रात हुई घटना में आरोपी शुभम भाटी को जिला जज कोर्ट से जमानत मिल गई है। कोर्ट ने दोनों पक्षों की दलीलें सुनने […]

spot_img
spot_img
-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Khabarwala 24 News Hapur: Hapur News हापुड़ में गढ़मुक्तेश्वर कोतवाली क्षेत्र में प्रदेश सरकार के पूर्व मंत्री पर फायरिंग के चर्चित मामले में बड़ा कानूनी घटनाक्रम सामने आया है। 9 फरवरी की रात हुई घटना में आरोपी शुभम भाटी को जिला जज कोर्ट से जमानत मिल गई है। कोर्ट ने दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद जमानत प्रार्थना पत्र स्वीकार कर लिया।

क्या था पूरा मामला (Hapur News)

यह मामला उस समय चर्चा में आया था जब 9 फरवरी की रात पूर्व मंत्री Madan Chauhan गांव हिरणपुरा से एक सगाई समारोह में शामिल होकर लौट रहे थे। उनके साथ गनर और निजी सहायक भी मौजूद थे। आरोप था कि इसी दौरान तीन युवक मौके पर पहुंचे और पिस्तौल तानकर अभद्रता की। घटना के बाद आरोपी वहां से फरार हो गए।

जमानत हुई मंजूर (Hapur News)

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी। गश्त के दौरान पुलिस टीम ने बागड़पुर क्षेत्र से शुभम भाटी, निवासी रिफ्यूजी कॉलोनी, को गिरफ्तार किया था। इसके बाद से ही मामला न्यायालय में विचाराधीन था।आरोपी के अधिवक्ता मोहित गुप्ता ने बताया कि जिला जज कोर्ट में जमानत याचिका पर विस्तृत बहस हुई। अदालत ने दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद शुभम भाटी की जमानत मंजूर कर ली।इस फैसले के बाद मामले ने एक नया मोड़ ले लिया है। हालांकि पुलिस की जांच प्रक्रिया जारी है और अन्य आरोपियों की तलाश भी की जा रही है।
Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi  से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।

spot_img

Related News

Breaking News