Hapur News भ्रष्टाचार पर नकेल, चकबंदी अधिकारी 40 हजार रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

Khabarwala 24 News Hapur: Hapur News भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए एंटी करप्शन टीम ने चकबंदी विभाग के सहायक चकबंदी अधिकारी (एसीओ) जयवीर सिंह को 40 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। यह बड़ी कार्रवाई गढ़ क्षेत्र के कुतुबपुर गांव में की गई। क्या है पूरा मामला (Hapur […]

spot_img
spot_img
-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Khabarwala 24 News Hapur: Hapur News भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए एंटी करप्शन टीम ने चकबंदी विभाग के सहायक चकबंदी अधिकारी (एसीओ) जयवीर सिंह को 40 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। यह बड़ी कार्रवाई गढ़ क्षेत्र के कुतुबपुर गांव में की गई।

क्या है पूरा मामला (Hapur News)

जानकारी के अनुसार, कुतुबपुर गांव निवासी किसान जरनैल सिंह ने एंटी करप्शन विभाग में शिकायत दर्ज कराई थी कि चकबंदी अधिकारी जयवीर सिंह ने उनके जमीन संबंधी काम कराने के बदले 2 लाख रुपये रिश्वत की मांग की थी। शिकायत मिलने के बाद विभाग ने प्रारंभिक जांच की और आरोपी अधिकारी को पकड़ने के लिए ट्रैप लगाया।

टीम ने रंगों हाथों किया गिरफ्तार (Hapur News)

मंगलवार शाम योजना के तहत किसान जरनैल सिंह 40 हजार रुपये लेकर आरोपी अधिकारी के पास पहुंचे। जैसे ही जयवीर सिंह ने रिश्वत की रकम स्वीकार की, एंटी करप्शन टीम ने उन्हें मौके पर ही दबोच लिया। टीम ने 40 हजार रुपये की रिश्वत राशि भी बरामद कर ली। गिरफ्तारी के बाद आरोपी अधिकारी को पूछताछ के लिए ले जाया गया।पुलिस ने आरोपी जयवीर सिंह के खिलाफ कोतवाली गढ़मुक्तेश्वर थाने में मुकदमा दर्ज कर लिया है। आगे की जांच जारी है।

लगातार की जा रही थी पैसों की मांग (Hapur News)

किसान जरनैल सिंह ने बताया कि लंबे समय से जमीन के चकबंदी संबंधी काम अटका हुआ था। अधिकारी काम कराने के नाम पर लगातार पैसे की मांग कर रहे थे। जब उन्होंने 2 लाख रुपये देने से इनकार किया तो अधिकारी ने काम नहीं करने की धमकी दी। अंत में मजबूर होकर उन्होंने एंटी करप्शन विभाग से शिकायत की।

टीम जांच में जुटी (Hapur News)

एंटी करप्शन टीम के अधिकारियों ने कहा कि भ्रष्टाचार के किसी भी मामले को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। रिश्वतखोर अधिकारियों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। आरोपी अधिकारी से पूछताछ में और खुलासे होने की संभावना है।मामले की जांच की जा रही है।
Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।

Hapur news भ्रष्टाचार पर नकेल, चकबंदी अधिकारी 40 हजार रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार Hapur news भ्रष्टाचार पर नकेल, चकबंदी अधिकारी 40 हजार रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार Hapur news भ्रष्टाचार पर नकेल, चकबंदी अधिकारी 40 हजार रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार Hapur news भ्रष्टाचार पर नकेल, चकबंदी अधिकारी 40 हजार रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार Hapur news भ्रष्टाचार पर नकेल, चकबंदी अधिकारी 40 हजार रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

spot_img

Related News

Breaking News