Hapur News आटो सवार पीआरडी महिला जवान से बाइक सवार बदमाशों ने छीना मोबाइल

Khabarwala 24 News Hapur: Hapur News बाबूगढ़ थाना क्षेत्र में आटो सवार एक पीआरडी महिला जवान से बाइक सवार दो बदमाशों ने मोबाइल फोन और नगदी छीन ली। आरोपियों की काफी तलाश की गई, लेकिन कुछ पता नहीं चल सका। पुलिस मामले की जांच कर रही है। क्या है पूरा मामला (Hapur News) जानकारी के […]

spot_img
spot_img
-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Khabarwala 24 News Hapur: Hapur News बाबूगढ़ थाना क्षेत्र में आटो सवार एक पीआरडी महिला जवान से बाइक सवार दो बदमाशों ने मोबाइल फोन और नगदी छीन ली। आरोपियों की काफी तलाश की गई, लेकिन कुछ पता नहीं चल सका। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

क्या है पूरा मामला (Hapur News)

जानकारी के अनुसार, सिकंदरपुर काकोड़ी निवासी शोभा बुलंदशहर कोतवाली देहात में पीआरडी महिला जवान के पद पर तैनात हैं। ड्यूटी समाप्त कर वह बाबूगढ़ छावनी से आटो में सवार होकर अपने घर लौट रही थीं। जैसे ही आटो साईं मंदिर से थोड़ी दूरी पर पहुंचा, बाइक सवार दो बदमाशों ने महिला पीआरडी जवान से मोबाइल फोन, नगदी और परिचय पक्ष छीन लिया और फरार हो गए।

पुलिस मौके पर पहुंची (Hapur News)

पीड़िता ने शोर मचाया तो आसपास के लोग मौके पर पहुंचे, आरोपियों की तलाश की लेकिन कुछ पता नहीं चल सका। पुलिस को सूचना दिए जाने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना स्थल का निरीक्षण कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी।

पुलिस जांच में जुटी (Hapur News)

थाना प्रभारी प्रवीण कुमार ने बताया कि पुलिस ने मामले को गंभीरता से लिया है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है ताकि बदमाशों की पहचान की जा सके। पुलिस की टीम आरोपियों की तलाश में लगी हुई है।
Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।

Hapur news आटो सवार पीआरडी महिला जवान से बाइक सवार बदमाशों ने छीना मोबाइल Hapur news आटो सवार पीआरडी महिला जवान से बाइक सवार बदमाशों ने छीना मोबाइल Hapur news आटो सवार पीआरडी महिला जवान से बाइक सवार बदमाशों ने छीना मोबाइल Hapur news आटो सवार पीआरडी महिला जवान से बाइक सवार बदमाशों ने छीना मोबाइल Hapur news आटो सवार पीआरडी महिला जवान से बाइक सवार बदमाशों ने छीना मोबाइल

spot_img

Related News

Breaking News