Hapur News किसानों की समस्याओं को लेकर भाकियू ने तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन

Hapur News Khabarwala24 News Garhmukteshwar (Hapur): तहसील क्षेत्र में डेहरा कुटी स्थित भाकियू के युवा मोर्चा के मंडल अध्यक्ष के कार्यालय पर संगठन की एक बैठक आयोजित की गई। जिसमें किसानों की समस्याओं को लेकर चर्चा की गई। किसानों से जुड़ी समस्याओं के निस्तारण के लिए तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा गया। बैठक की अध्यक्षता खचेडू सिंह […]

spot_img
spot_img
-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Hapur News Khabarwala24 News Garhmukteshwar (Hapur): तहसील क्षेत्र में डेहरा कुटी स्थित भाकियू के युवा मोर्चा के मंडल अध्यक्ष के कार्यालय पर संगठन की एक बैठक आयोजित की गई। जिसमें किसानों की समस्याओं को लेकर चर्चा की गई। किसानों से जुड़ी समस्याओं के निस्तारण के लिए तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा गया। बैठक की अध्यक्षता खचेडू सिंह व संचालन महासचिव सेवाराम चौहान ने किया।

Hapur news किसानों की समस्याओं को लेकर भाकियू ने तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन

किसानों की समस्या को उठाया

मंगलवार को आयोजित की गई बैठक में युवा मोर्चा के मंडल अध्यक्ष जीते सिंह चौहान ने कहा कि किसानों को लाभकारी मूल्य दिलाए जाने एमएसपी गारंटी कानून बनाया जाए। वहीं जिले की दोनों जिलों मिलों की ओर से किसानों को उनके गन्ने का मूल्य नहीं दिए जाने से किसान काफी परेशान है। किसानों को शीघ्र ही उनके गन्ने का भुगतान दिलाया जाए। क्योंकि गन्ना भुगतान न होने से किसानों कों काफी परेशानी का सामना करते हुए बच्चों की फीस भी नहीं दी जा रही है। बेसहारा पशुओं को बार बार कहने के बाद भी नहीं पकड़ा जा सका है। जबकि बेसहारा पशुओं की चपेट में आने से से करीब चार लोगों की मौत हो चुकी है।

क्षेत्र में बिजली की जर्जर लाइन होने से आए दिन खतरा बना हुआ है। वहीं किसानों के नलकूपों परन जबरन मीटर लगाए जा रहे है। यदि शीघ्र ही इनको नहीं रोका गया तो मजबूर होकर संगठन की ओर से आंदोलन किया जाएगा। बिजली के बिलाें पर सरकार की अोर से छूट दी जाती है। लेकिन इस बार छूट नहीं दी गई है। शीघ्र ही सरकार की ओर से छूट दी जाए।गंगा एक्सप्रेस-वे निर्माण में अधिग्रहण हुई भूमि में अभी कई किसानों को मुआवजा नहीं दिया जा सका है। शीघ्र ही किसानों का मुआवजा दिया जाए, जबकि चांदनेर और आलमनगर में अंडरपास का निर्माण कराया जाए।

यह रहे मौजूद

बबली सिंह,दिनेश त्यागी, अशोक कुमार, सुनील कुमार, संसार सिंह,बिट्टू सिंह, महीपाल सिंह आदि मौजूद रहे।

Hapur news किसानों की समस्याओं को लेकर भाकियू ने तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन Hapur news किसानों की समस्याओं को लेकर भाकियू ने तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन Hapur news किसानों की समस्याओं को लेकर भाकियू ने तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन

spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

Related News

Breaking News