Hapur News अतुल हत्याकांड: भाजपा जिला मंत्री नवीन तोमर समेत चार नामजद, चार अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Khabarwala 24 News Hapur: Hapur News पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र के गांव गालंद निवासी प्रॉपर्टी डीलर अतुल तोमर की गोली मारकर हत्या के मामले में अब पुलिस ने मृतक की मां की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। मां मधु तोमर ने भाजपा के जिला मंत्री नवीन तोमर समेत चार नामजद और चार अज्ञात लोगों […]

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Khabarwala 24 News Hapur: Hapur News पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र के गांव गालंद निवासी प्रॉपर्टी डीलर अतुल तोमर की गोली मारकर हत्या के मामले में अब पुलिस ने मृतक की मां की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। मां मधु तोमर ने भाजपा के जिला मंत्री नवीन तोमर समेत चार नामजद और चार अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपियों की धर-पकड़ शुरू कर दी है और जल्द गिरफ्तारी का दावा किया है।

ओवर टेक कर रोक ली थी गाड़ी (Hapur News)

जानकारी के अनुसार, 11 मई सोमवार की रात करीब पौने ग्यारह बजे अतुल अपने साथी अशोक के साथ चकना फास्ट फूड से कार से गांव लौट रहा था। जैसे ही वह रिलायंस रोड पर जिम के पास गांव गालंद जाने वाली सड़क पर पहुंचा, पीछे से एक कार ने ओवरटेक कर उसकी गाड़ी को रोक लिया।

जानलेवा हमला कर कार में तोड़ फोड़ का आरोप (Hapur News)

मधु तोमर ने तहरीर में आरोप लगाया कि कार में सवार नवीन तोमर, ब्रजमोहन, मंजीत और श्रीपाल उर्फ पप्पू के हाथों में तमंचा व पिस्टल थे। आरोपियों ने अतुल की कार का साइड शीशा तोड़कर उसकी छाती में गोली मार दी। इस दौरान मोटरसाइकिल पर सवार कुछ अज्ञात युवक भी मौके पर पहुंच गए। सभी ने मिलकर अतुल पर जानलेवा हमला किया और उसकी कार में तोड़फोड़ भी की।

चिकित्सकों ने मृत घोषित किया (Hapur News)

साथी अशोक डर के मारे कार से उतरकर भाग निकला और कुछ दूरी से पूरा घटनाक्रम देखता रहा। घटना के दौरान अनुप तोमर भी बाइक पर सवार होकर मौके पर पहुंचे और उन्होंने भी इस वारदात को अपनी आंखों से देखा। हमलावरों के फरार होने के बाद अतुल को गंभीर हालत में पहले रामा अस्पताल और फिर गाजियाबाद के सर्वोदय अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

पुरानी रंजिश और धमकियां (Hapur News)

मधु तोमर ने बताया कि उनके पुत्र अतुल से गांव के इन लोगों की पुरानी रंजिश चल रही थी। एक प्लाट को लेकर विवाद और मुकदमेबाजी भी लंबे समय से जारी थी। आरोपी कुछ दिनों से अतुल को धमकी भी दे रहे थे। मृतक की मां ने आरोपियों पर गांव में आतंक फैलाने और आपराधिक गतिविधियों का भी आरोप लगाया है। इनमें से कई आरोपियों के खिलाफ पहले से हिस्ट्रीशीट दर्ज है और उनका आपराधिक इतिहास रहा है।

पुलिस जांच में जुटी (Hapur News)

पुलिस ने मृतक की मां की तहरीर पर तत्काल मुकदमा दर्ज कर लिया है। थाना प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि सभी आरोपियों के संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। विभिन्न टीमों को गाजियाबाद और आसपास के क्षेत्रों में भेजा गया है। फॉरेंसिक रिपोर्ट, सीसीटीवी फुटेज और गवाहों के बयानों के आधार पर जांच तेज कर दी गई है।

नवीन तोमर पहले भी विवादों में रहे (Hapur News)

भाजपा की जिला कमेटी में नवीन तोमर को जिला मंत्री बनाए जाने पर काफी बवाल हुआ था। सपा ने आरोप लगाया था कि भाजपा की जिला कमेटी में अपराधी को पदाधिकारी बनाया है। भाजपाईयों ने दावा किया था कि नवीन तोमर के खिलाफ दर्ज सभी मुकदमें खत्म हो गए हैं। लेकिन अब एक बार फिर अतुल हत्याकांड में भाजपा के जिला मंत्री नवीन तोमर के नामजद होने पर फिर से वह विवादों में आ गए थे।
Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।

Hapur news अतुल हत्याकांड: भाजपा जिला मंत्री नवीन तोमर समेत चार नामजद, चार अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज Hapur news अतुल हत्याकांड: भाजपा जिला मंत्री नवीन तोमर समेत चार नामजद, चार अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज Hapur news अतुल हत्याकांड: भाजपा जिला मंत्री नवीन तोमर समेत चार नामजद, चार अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज Hapur news अतुल हत्याकांड: भाजपा जिला मंत्री नवीन तोमर समेत चार नामजद, चार अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज Hapur news अतुल हत्याकांड: भाजपा जिला मंत्री नवीन तोमर समेत चार नामजद, चार अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज

spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related News

Breaking News