Khabarwala 24 News Hapur: Hapur News कोतवाली हापुड़ नगर क्षेत्र में 19 अप्रैल की दोपहर को एक भयावह सड़क दुर्घटना हो गई। मेरठ रोड से जोगीपुरा दस्तोई मार्ग पर तेज रफ्तार अनियंत्रित बाइक एक बिजली के पोल से जोरदार टकरा गई। इस हादसे में दो युवक की पहले ही मौत हो गई थी, जबकि तीसरे युवक की मेरठ के अस्पताल में अब उपचार के दौरान मौत हो गई है।
क्या है पूरा मामला (Hapur News)
बुलंदशहर रोड स्थित मोहल्ला मजीदपुरा गली नंबर 8 निवासी रियाजुद्दीन उर्फ राजू, सोनू, शिवगढ़ी ईदगाह रोड निवासी गुलफाम उर्फ भूरे और मोहल्ला त्रिलोकीपुरम निवासी इजरायल चारों युवक एक बाइक पर सवार होकर मेरठ रोड से जोगीपुरा दस्तोई रोड की ओर जा रहे थे। अचानक बाइक अनियंत्रित होकर बिजली के पोल से टकरा गई।हादसे में सभी चारों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी और घायलों को जिला अस्पताल हापुड़ पहुंचाया। डॉक्टरों ने रियाजुद्दीन उर्फ राजू को मृत घोषित कर दिया।गंभीर रूप से घायल सोनू को बेहतर इलाज के लिए मेरठ के एक अस्पताल रैफर किया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी भी मौत हो गई।
परिजन में मचा कोहराम (Hapur News)
अब इस सड़क हादसे में घायल हुए शिवगढ़ी ईदगाह रोड निवासी गुलफाम उर्फ भूरे की भी मेरठ के अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। चौथे घायल इजरायल का इलाज चल रहा है और उसकी हालत अब खतरे से बाहर बताई जा रही है।गुलफाम उर्फ भूरे की मौत की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। पूरे मोहल्ले में शोक की लहर दौड़ गई। परिजन रो-रोकर बुरा हाल थे।कोतवाली प्रभारी निरीक्षक विनोद पांडेय ने बताया कि गुलफाम की उपचार के दौरान मौत हो गई है। मेरठ में शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।
Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।



