Hapur साइबर क्राइम का नया शिकार, शादी के नाम पर 72,500 की ठगी

Khabarwala 24 News Hapur: Hapur शादी कराने के नाम पर साइबर ठगों ने बहादुरगढ़ के लहडरा गांव निवासी दिनेश कुमार को 72,500 रुपये का चूना लगा दिया। ठगों ने फर्जी कॉल और क्यूआर कोड के जरिए पीड़ित से पैसे ऐंठे और फिर धमकी देकर मामले को दबाने की कोशिश की। पीड़ित की शिकायत पर साइबर […]

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Khabarwala 24 News Hapur: Hapur शादी कराने के नाम पर साइबर ठगों ने बहादुरगढ़ के लहडरा गांव निवासी दिनेश कुमार को 72,500 रुपये का चूना लगा दिया। ठगों ने फर्जी कॉल और क्यूआर कोड के जरिए पीड़ित से पैसे ऐंठे और फिर धमकी देकर मामले को दबाने की कोशिश की। पीड़ित की शिकायत पर साइबर क्राइम थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

क्या है पूरा मामला? (Hapur)

दिनेश कुमार ने साइबर क्राइम थाना में दर्ज अपनी शिकायत में बताया कि 4 मई 2025 को उनके मोबाइल पर एक कॉल आई। कॉल करने वाली युवती ने खुद को सुरभि बताते हुए कहा कि वह “शादी पार्टनर डॉट कॉम, मुरादाबाद” से बोल रही है। उसने शादी के लिए रजिस्ट्रेशन फीस जमा करने की बात कही और दावा किया कि फीस जमा करने पर वह लड़की से मिलवाएगी।

ठगी का एहसास हुआ (Hapur)

विश्वास में आकर दिनेश ने 5 मई से 7 मई 2025 तक ठगों द्वारा दिए गए मोबाइल नंबर पर 60,000 रुपये और क्यूआर कोड के जरिए 12,500 रुपये ट्रांसफर कर दिए। इसके बाद जब दिनेश ने मीटिंग की बात की, तो ठग इधर-उधर की बातें करने लगे और धमकी देने लगे। इससे दिनेश को ठगी का अहसास हुआ।

पुलिस की कार्रवाई (Hapur)

साइबर क्राइम थाना प्रभारी नजीर खान ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार करने का दावा किया है।

साइबर ठगी का बढ़ता खतरा (Hapur)

यह घटना हरियाणा में साइबर ठगी के बढ़ते मामलों की एक और कड़ी है। हाल के महीनों में शादी, निवेश और सरकारी योजनाओं के नाम पर ठगी के कई मामले सामने आए हैं। विशेषज्ञों का कहना है कि ऐसी घटनाओं से बचने के लिए लोगों को अनजान कॉल्स और लिंक्स पर भरोसा करने से बचना चाहिए।

Add
Add

 

Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi  से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

Related News

Breaking News