Hapur राष्ट्रीय पक्षी मोर को बचाया, वन विभाग की टीम को सौंपा

Khabarwala 24 News Hapur: Hapur कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला त्यागी नगर में सोमवार सुबह गर्मी से परेशान एक मोर भटकता हुआ पहुंच गया। मोर को देख कुत्ते उसे पकड़ने के लिए पीछे पड़ गए। कुत्तों से बचने के लिए मोर एक घर में घुस गया। मौके पर पहुंचे आसपास के लोगों ने किसी तरह उसे […]

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Khabarwala 24 News Hapur: Hapur कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला त्यागी नगर में सोमवार सुबह गर्मी से परेशान एक मोर भटकता हुआ पहुंच गया। मोर को देख कुत्ते उसे पकड़ने के लिए पीछे पड़ गए। कुत्तों से बचने के लिए मोर एक घर में घुस गया। मौके पर पहुंचे आसपास के लोगों ने किसी तरह उसे बचाया । पुलिस और वन विभाग की टीम को सूचना दी गई।

क्या है पूरा मामला (Hapur)

नगर के मोहल्ला त्यागी नगर निवासी अवनीश पंडित ने बताया कि सोमवार की सुबह को एक मोर भटकता हुआ मोहल्ले में पहुंच गया। इसी बीच गली के कुछ कुत्ते उसके पीछे लग गए। कुत्तों से बचने के लिए मोर जान बचाते हुए मनोज कौशिक के मकान में घुस गया। उन्होंने बताया कि मौके पर अन्य लोग भी पहुंच गए और कुत्तों को मौके से हटाया गया। वन विभाग और पुलिस की टीम सूचना दी गई।

मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम (Hapur)

सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और मोर को कब्जे में ले लिया। वन रेंजर मुकेश कांडपाल ने बताया कि मोर पूरी तरह से स्वस्थ्य है, शायद रास्ता भटककर यहां आ गया है। पानी पिलाने के बाद मोर उड़ गया।

Hapur राष्ट्रीय पक्षी मोर को बचाया, वन विभाग की टीम को सौंपा Hapur राष्ट्रीय पक्षी मोर को बचाया, वन विभाग की टीम को सौंपा Hapur राष्ट्रीय पक्षी मोर को बचाया, वन विभाग की टीम को सौंपा Hapur राष्ट्रीय पक्षी मोर को बचाया, वन विभाग की टीम को सौंपा Hapur राष्ट्रीय पक्षी मोर को बचाया, वन विभाग की टीम को सौंपा Hapur राष्ट्रीय पक्षी मोर को बचाया, वन विभाग की टीम को सौंपा Hapur राष्ट्रीय पक्षी मोर को बचाया, वन विभाग की टीम को सौंपा Hapur राष्ट्रीय पक्षी मोर को बचाया, वन विभाग की टीम को सौंपा

spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related News

Breaking News