Hapur मोहम्मदपुर आजमपुर के युवक की बागपत में चाकू मारकर हत्या, परिजनों में मचा कोहराम

Khabarwala 24 News Hapur: Hapur सिंभावली थाना क्षेत्र के गांव मोहम्मदपुर आजमपुर निवासी एक युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। इस हत्या को बागपत जिले के सिंघावली अहीर थाना क्षेत्र में की गई है। पुलिस ने जब मृतक के परिजनों को इस बात की जानकारी दी तो उनमें कोहराम मच गया। क्या है […]

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Khabarwala 24 News Hapur: Hapur सिंभावली थाना क्षेत्र के गांव मोहम्मदपुर आजमपुर निवासी एक युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। इस हत्या को बागपत जिले के सिंघावली अहीर थाना क्षेत्र में की गई है। पुलिस ने जब मृतक के परिजनों को इस बात की जानकारी दी तो उनमें कोहराम मच गया।

क्या है पूरा मामला (Hapur)

गांव मोहम्मदपुर आजमपुर का रहने वाला करीब 27 वर्षीय शानू त्यागी उर्फ जोनी बागपत के मितली गांव में अपनी बहन के यहां आया हुआ था। उसके साथ तीन दोस्त भी थे। वह एक्सयूवी गाड़ी में वहां गया था। पुलिस का कहना है कि सिंघावली अहीर थाना क्षेत्र के पोइस धनौरा सिल्वर मार्ग पर ग्रामीणों ने एक एक्सयूवी को खड़ा देखा। जब उन्होंने कार के भीतर झांककर देखा तो एक युवक का खून से लथपथ शव पड़ा हुआ था। उसकी छाती पर चाकू मारा गया था। घटना की सूचना मिलने पर सिंघावली अहीर और बिनौली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी।

बागपत पुलिस की सूचना पर परिजनों में मचा कोहराम (Hapur)

बागपत पुलिस ने मृतक की शिनाख्त करने के बाद जब परिजनों को सूचना दी तो उनमें कोहराम मच गया। आनन फानन में परिजन घटनास्थल की ओर दौड़ पड़े। जहां पर शव को देख उन्होंने विलाप शुरू कर दिया। फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर विभिन्न बिंदुओं पर जांच शुरू कर दी है।

Hapur मोहम्मदपुर आजमपुर के युवक की बागपत में चाकू मारकर हत्या, परिजनों में मचा कोहराम Hapur मोहम्मदपुर आजमपुर के युवक की बागपत में चाकू मारकर हत्या, परिजनों में मचा कोहराम Hapur मोहम्मदपुर आजमपुर के युवक की बागपत में चाकू मारकर हत्या, परिजनों में मचा कोहराम Hapur मोहम्मदपुर आजमपुर के युवक की बागपत में चाकू मारकर हत्या, परिजनों में मचा कोहराम Hapur मोहम्मदपुर आजमपुर के युवक की बागपत में चाकू मारकर हत्या, परिजनों में मचा कोहराम Hapur मोहम्मदपुर आजमपुर के युवक की बागपत में चाकू मारकर हत्या, परिजनों में मचा कोहराम Hapur मोहम्मदपुर आजमपुर के युवक की बागपत में चाकू मारकर हत्या, परिजनों में मचा कोहराम Hapur मोहम्मदपुर आजमपुर के युवक की बागपत में चाकू मारकर हत्या, परिजनों में मचा कोहराम

spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related News

Breaking News